फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Voters Day more than two lakh voters increased in five years in Agra district

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: आगरा जिले में पांच साल में बढ़े 2.17 लाख वोटर, युवा लिखेंगे ताजनगरी की तकदीर

Tue, 25 Jan 2022 09:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Jan 2022 09:31 AM IST
सार

आगरा जिले में 50 फीसदी मतदाता युवा हैं। इनकी उम्र 39 साल से कम है। 10 फरवरी को 18 से 19 साल के 38640 युवा पहली बार बटन दबाएंगे। नए मतदाताओं में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। 

विज्ञापन
National Voters Day more than two lakh voters increased in five years in Agra district
मतदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं। जिनमें 116799 महिलाएं और 100390 पुरुष हैं। मंगलवार को मतदाता दिवस है। ऐसे में मतदाता को उसके मत के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोकतंत्र में एक-एक वोट का क्या महत्व है ये कोई उनसे पूछे जो एक वोट चुनाव जीते या हार चुके हैं।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में जिले की नौ सीटों पर कुल 3244016 मतदाता थे। जिनमें 1464258 महिलाएं, 1779627 पुरुष और 131 तीसरी श्रेणी (किन्नर, ट्रांसजेंडर) थे। इस बार कुल 3461217 मतदाता हैं। पिछले चुनाव की तुलना में 2.17 लाख अधिक। बीते पांच सालों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं मतदाता अधिक बनीं हैं। 
विज्ञापन

जिले में 18 से 19 साल के 38640 युवा हैं। जो 10 फरवरी को पहली बार बटन दबाएंगे। जिले में कुल मतदाताओं के अनुपात में 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की उम्र 39 साल से कम है। यानी 18 से 39 साल के कुल 1733930 मतदाता हैं। 100 साल से अधिक उम्र के 633 जबकि 90 से 99 साल के 5960 मतदाता भी लोकतंत्र के प्रहरी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार वोट करेंगी 18 हजार युवतियां
जिले में 38640 युवाओं की उम्र 18 से 19 साल है। ये पहली बार वोट करेंगे। इनमें 18547 युवतियां हैं, जबकि 20093 युवक। इस बार निर्वाचन आयोग ने युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षण संस्थाओं में 1800 से अधिक चुनावी पाठशालाएं आयोजित कीं। जहां युवाओं को वोट डालने के साथ परिवार, पड़ोस व मुहल्ले के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का सबक सिखाया गया है।
 
17952 दिव्यांग भी करेंगे मतदान
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 17952 दिव्यांग हैं। जिनके मतदान के लिए दोहरी सुविधा दी गई है। डाकमत पत्र से घर बैठे मतदान कर सकेंगे। जो बूथ तक जाने में सक्षम हैं वो बूथ पर वोट डाल सकेंगे। 17952 दिव्यांगों में 12705 पुरुष एवं 5245 महिलाएं हैं। जिले में 2203 दिव्यांग नेत्रहीन हैं जबकि 1256 बोल नहीं सकते। 13286 चलने फिरने में अक्षम हैं। 2313 अन्य दिव्यांग हैं। सबसे ज्यादा नेत्रहीन दिव्यांग 489 बाह क्षेत्र में और सबसे कम 98 आगरा दक्षिण क्षेत्र में आते हैं। 

लोकतंत्र के महापर्व में सभी की आहुति आवश्यक
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, इस महापर्व में सभी की आहुति आवश्यक हैं। लोकतंत्र को वोटतंत्र ही मजबूत करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए लिखा है कि जीवंत व सहभागी लोकतंत्र का आधार है- मतदान। यह कर्तव्य है, अधिकार है और ’राष्ट्रधर्म’ का पालन भी है। आइए, लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने हेतु हम सभी आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए संकल्पित हों।



उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। 



 

'वोट से करें लोकतंत्र में योगदान'
आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में वोट डाल कर सभी लोग अपना योगदान करें। सभी की सहभागिता जरूरी है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं कोई भी वोट डालने से न छूट जाए। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। सभी की आहुति का महत्व है।  

'निर्भय होकर डालें अपना वोट'
जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन. सिंह ने कहा कि सभी मतदाता निर्भय होकर मतदान करें। मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो इसके लिए सभी तैयारियां हैं। मास्क पहनकर वोट डालने जाएं। कोविड व्यवहार का पालन करें। उन्होंने अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। 

'वोट के आड़े नहीं आएगी दिव्यांगता'
जिला आइकन हिमानी बुंदेला ने बताया कि शारीरिक रूप से अशक्त मतदाताओं के लिए वोट डालने में उनकी दिव्यांगता आड़े नहीं आएगी। बेहतर भविष्य और नागरिक कर्तव्यों के निर्वाहन के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। 

'पहले मतदान करें, फिर जलपान'
जिला आइकन हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह ने कहा कि युवा इस बात का संकल्प लें कि पहले मतदान करेंगे फिर घर लौटकर जलपान करेंगे। युवाओं के वोट का विशेष महत्व है। लोकतंत्र में हमारे पास मतदान की शक्ति है। स्वतंत्र रूप से उसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed