फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National testing agency NEET UG 2025 Registration last date Do not make mistake while filling form

NEET UG 2025: नीट यूजी के लिए पंजीकरण हुए शुरू, फॉर्म भरते समय न करें ये गलती; यहां देखें आखिरी तारीख

Sun, 09 Feb 2025 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

NEET UG 2025 Registration 2025: एनटीए ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक एनटीए वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 7 मार्च तक ही पंजीकरण हो सकेंगे।  

 

विज्ञापन
National testing agency NEET UG 2025 Registration last date Do not make mistake while filling form
NEET UG Syllabus 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NEET UG 2025 Registration 2025: चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजिबिलटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के पंजीकरण की प्रक्रिया 7 फरवरी देर शाम शुरू कर दी गई। इसके लिए अभ्यर्थियों को नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगइन करना होगा। अभ्यर्थी 7 मार्च रात 11:50 मिनट तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा 4 मई को प्रस्तावित है। परीक्षा की तैयारी करवाने वाले जय वर्मा ने बताया कि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 7 मार्च है। आवेदन सुधार विंडो 9 से 11 मार्च के मध्य खुली रहेगी। एनटीए 26 अप्रैल को परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। प्रवेश पत्र 1 मई को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन




 

नीट यूजी 2025 के अंक और मेरिट सूची पूर्व की भांति बीडीएस और बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी लागू होगी। इसके अलावा सभी चिकित्सा संस्थानों में भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रत्येक विषय यानी बीएएमएस, बीयूएमएस और बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस) पाठ्यक्रमों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत बीएचएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी लागू होगा।

 

पूर्व पैटर्न पर होगी परीक्षा
इस बार परीक्षा कोविड-19 से पहले वाले पैटर्न पर होगी। इस बार परीक्षा में सेक्शन-बी नहीं होगा। परीक्षा की तैयारी करवाने वाले डॉ. ललितेश यादव ने बताया कि पेपर में कुल 180 सवाल होंगे, जिसमें फिजिक्स से 45 सवाल, केमिस्ट्री से 45 सवाल, बायोलॉजी से 90 सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे समय मिलेगा। सभी सेक्शन के सवाल हल करने होंगे। हर सवाल के सही जवाब के लिए 4 नंबर मिलेंगे।

 
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क
जनरल कैटेगरी- 1700 रुपये
ईडब्ल्यूएस और ओबीसी- 1600 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर- 1000 रुपये
विदेशी सेंटर के लिए- 9500 रुपये

 

पात्रता
नीट परीक्षा के आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा नहीं है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष परीक्षा (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी के साथ) पास होने चाहिए।

 

ध्यान रखें
- परीक्षा की तैयारी करवाने वाले डॉ. अंबरीश अग्रवाल ने बताया कि नीट रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी स्टेज पर करेक्शन की सुविधा नहीं मिलेगी। अभ्यर्थी बेहद सावधानी से फॉर्म भरें। आवेदक सेक्शन को सबमिट करने से पहले भरी गई जानकारी एडिट/मॉडिफाई कर सकते हैं। सबमिट बटन दबाने से पहले हर एक जानकारी को ध्यान से चेक कर लें।
- सर्टिफिकेट/डॉक्यूमेंट्स अपलोड फॉर्मेट, फोटो, सिग्नेचर, फिंगर और थंब इंप्रेशन के बारे में दिए गए दिशा-निर्देश अच्छी तरह पढ़ें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ओटीपी के जरिए वेरिफाई करना जरूरी है। ये बहुत महत्वपूर्ण स्टेप है।
- नीट क्वेश्चन पेपर मीडियम यानी प्रश्नपत्र की भाषा का चुनाव ध्यान से करें। बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
- एनटीए ने कहा है कि सिर्फ एक ही नीट एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- पंजीकरण के दौरान आपको एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी देनी होगी। किसी ऐसे नंबर और आईडी का इस्तेमाल करें जो एक्टिव हो और आपकी पहुंच में हो।
- स्टूडेंट्स के लिए अपने अभिभावक या गार्जियन का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed