फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National-Level Shooter Allegedly Assaulted at College Gate in Agra Three Booked

राष्ट्रीय खिलाड़ी की पिटाई: वर्तमान और पूर्व छात्रों ने घेरकर पीटा, डर से पिता ने बेटे का कॉलेज जाना कराया बंद

Thu, 17 Sep 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा के डॉ. एमपीएस कॉलेज के गेट पर एमबीए छात्र और राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु शर्मा से वर्तमान व पूर्व छात्रों ने मारपीट की। पिता की तहरीर पर तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है, जबकि एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया।
 

विज्ञापन
National-Level Shooter Allegedly Assaulted at College Gate in Agra Three Booked
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित डॉ. एमपीएस कॉलेज के गेट पर रंगबाजी में कॉलेज के वर्तमान छात्र और दो पूर्व छात्रों ने शूटिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी और एमबीए छात्र मनु शर्मा को पीट दिया। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

दयालबाग के फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी देव शर्मा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मनु शूटिंग में सीनियर कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है और अनेकों पदक जीत चुका है। 18 अगस्त को बेटे का सिकंदरा क्षेत्र में डॉ. एमपीएस कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष में प्रवेश कराया है। सोमवार को बेटा पढ़ाई कर कॉलेज से निकला। अपने मित्र से बात कर रहा था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान वहां कॉलेज के पूर्व छात्र मोहित यादव, रिषी यादव और वर्तमान में बीकॉम छात्र दुर्गेश यादव व अन्य ने बेटे को बुलाया। बिना किसी वजह के रंगबाजी में बेटे की पिटाई की। कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जबकि कॉलेज के सीसीटीवी में मारपीट की घटना रिकॉर्ड है। उन्होंने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है कि आरोपियों ने बेटे के साथ बिना कारण मारपीट की। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी आरोपी कॉलेज के बाहर जमावड़ा लगाए रहते हैं। भविष्य में भी बेटे के साथ कोई घटना कर सकते हैं। बेटे की आंख में चोट है। इससे उसका खेल में कॅरिअर खत्म हो सकता था। जब तक कॉलेज सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगा, वह बेटे को स्कूल नहीं भेजेंगे।



डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। छात्र के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी दुर्गेश का शांतिभंग में चालान किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed