{"_id":"5a4b56574f1c1bc20a8b6038","slug":"national-anti-doping-agency-will-test-players-at-district-level-too","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को डोपिंग पड़ेगी भारी, अब जिले में भी चेकिंग की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को डोपिंग पड़ेगी भारी, अब जिले में भी चेकिंग की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 02 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
डोपिंग
- फोटो : Google Plus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के निशाने पर अब जिला स्तर के खिलाड़ी भी होंगे। खेल के दौरान प्रतिबंधित दवाओं और स्टेरायड का सेवन करना इन्हें भारी पड़ सकता है। अगर, कोई खिलाड़ी डोपिंग के मामले में फंसता है तो उसके भविष्य पर इसी स्तर पर पूर्ण विराम लग सकता है।
अब तक नाडा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों पर नजर रखती आई है, लेकिन अब जिला एवं प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों पर भी नजर रखी जाएगी।
शक या शिकायत के आधार पर उनका डोप टेस्ट कराया जाएगा। जिला स्तर पर खिलाड़ियों की जांच करने के फैसले को मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स का भी साथ मिलने की उम्मीद है क्योंकि मंत्रालय नाडा का बजट बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे में जिला और प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों का भी डोप टेस्ट कराना आसान हो जाएगा।

ऐसे होता है डोप टेस्ट
शक एवं शिकायत के आधार पर नाडा किसी भी खिलाड़ी का डोप टेस्ट कर सकता है। इसके लिए खिलाड़ी के यूरिन एवं ब्लड सैंपल लिए जाते हैं और ए व बी टेस्ट किए जाते हैं। जिसे दिल्ली स्थित लैब में जांच के लिए भेजा जाता है। अगर, ए रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो खिलाड़ी उसे चैलेंज कर बी जांच की मांग कर सकता है।
एक जांच पर दस से बारह हजार का खर्च आता है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों पर निगारनी रखने के लिए नाडा की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह योजना धरातल पर होगी।