फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Achievement Survey in 218 schools for educational assessment today

शैक्षणिक आकलन के लिए 218 विद्यालयों में नेशनल अचीवमेंट सर्वे आज

Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
National Achievement Survey in 218 schools for educational assessment today
फिरोजाबाद। स्कूल के छात्रों के शिक्षा स्तर को जानने के लिए मानव एवं विकास मंत्रालय एनसीईआरटी और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को नेशनल अचीवमेंट सर्वे कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को डायट प्रशासन सर्वे की तैयारियों में जुटा रहा। जिले के 218 स्कूलों में यह सर्वे होगा। बेसिक के 141 और माध्यमिक के 77 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा पूरे देश में एक ही दिन संचालित होती है। इस परीक्षा में कक्षा तीसरी, 5वीं, 8वीं और 10वीं के छात्र शामिल होंगे। एक दिन में एक ही समय में 90 से लेकर 120 मिनट की वैकल्पिक परीक्षा होगी। इसमें पहली बार निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वे नमूना आधारित सर्वेक्षण है। इससे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए एक प्रमाणिक आंकड़ों का विस्तृत आधार उपलब्ध होता है। ये सर्वे तीन साल में एक बार होता है। 2017 के बाद यह सर्वे 2020 में होना था, लेकिन कोविड के कारण पिछले साल यह सर्वे नहीं हो सका। इस कारण 2021 में सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी का हो सकेगा आकलन
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा का का उद्देश्य सभी सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करना है। इसके आधार पर भविष्य में स्कूलों और शिक्षकों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के मद्देनजर शैक्षणिक नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं।

ये पूछे जाएंगे प्रश्न
एनसीईआरटी की ओर से तीन साल में एक बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जाता है। शिक्षा विभाग जिले के रेंडम स्कूलों में कक्षा तीसरी और पांचवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों कीं सामाजिक विज्ञान, हिंदी और गणित व दसवीं के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed