{"_id":"5c581b3dbdec2273875d52b2","slug":"narendra-modi-and-yogi-adityanath-will-visit-vrindavan-on-11-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस दिन वृंदावन आएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी होंगे साथ, यह है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन वृंदावन आएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी होंगे साथ, यह है पूरा कार्यक्रम
Mon, 04 Feb 2019 04:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी को वृंदावन आएंगे। वे यहां अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को डीएम और एसएसपी के साथ एसपीजी के एआईजी डीएस रावत ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इससे पहले रविवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करके तैयारियों को जाना।
विज्ञापन
अक्षयपात्र फाउंडेशन द्वारा स्कूली बच्चों को बांटे जा रहे मिड-डे मील की संख्या 300 करोड़ पहुंच गई है। इसके उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्री पहुंच रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण की नगरी से चुनावी शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन
दो घंटे तक रुकेंगे प्रधानमंत्री
कार्यस्थल का जायजा लेते एसपीजी और पुलिस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अक्षयपात्र परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी रहेंगे। जो व्यवस्था की जा रही है उसके मुताबिक करीब 10 हजार लोग यहां रहेंगे। प्रदेश के आसपास के जनपदों के सभी विधायक और पदाधिकारी भी पहुंचने की बात की जा रही है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ कई मंत्री यहां पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ कई मंत्री यहां पहुंचेंगे।