{"_id":"624345d67df03c436525fa3c","slug":"narco-test-of-two-including-former-excise-minister-s-son-mainpuri-news-agr5286196176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आबकारी मंत्री के पुत्र सहित दो का हुआ नार्को टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आबकारी मंत्री के पुत्र सहित दो का हुआ नार्को टेस्ट
विज्ञापन
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र सहित दो लोगों का नार्को टेस्ट सोमवार को एसआईटी ने अहमदाबाद में कराया। रिपोर्ट के आधार पर एसआईटी अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। बुधवार को एसआईटी के मैनपुरी वापस लौटने की उम्मीद है।
16 सितंबर 2019 को भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मामले में एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में एसआईटी (द्वितीय) जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को इस मामले में एसआईटी ने पूर्व आबकारी मंत्री एवं भोगांव से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री व एक अन्य व्यक्ति का अहमदाबाद में नार्को टेस्ट कराया। नार्को टेस्ट के लिए चार लोगों को ले जाया गया था, लेकिन दो लोगों के टेस्ट किसी कारण से नहीं हो सके हैं। टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार या बृहस्पतिवार को एसआईटी के मैनपुरी वापस लौटने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री के पुत्र ने दी थी सहमति
नवोदय छात्रा की मां ने आबकारी मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री पर कोर्ट में गंभीर आरोप आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर एसआईटी ने कोर्ट से नार्को टेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी। खुद के ऊपर लगे आरोपों को देखते हुए पूर्व मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री ने भी कोर्ट में नार्को टेस्ट कराने के लिए सहमति दी थी।