फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   names of officers convicted in land scam will soon be revealed

जमीन घोटाला में दोषी अफसरों के नाम जल्द होंगे उजागर, पीसीएस अधिकारी के बयान दर्ज

Mon, 02 Sep 2019 02:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
names of officers convicted in land scam will soon be revealed
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में इनररिंग रोड और लैंड पार्सल के लिए एत्मादपुर क्षेत्र में किए गए जमीन के घोटाले में दोषी अफसरों के नाम जल्द उजागर होंगे। तत्कालीन पीसीएस अधिकारी के बयान दर्ज हो गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने अपनी जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट में घोटालेबाजों के नाम उजागर होंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2011-12 में इनररिंग रोड और लैंड पार्सल के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था। इसमें विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, तहसील और आगरा विकास प्राधिकरण के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘खेल’ किया था। किसानों से सस्ते में जमीन लेकर सरकार से चार गुना मुआवजा वसूला गया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, जमीन के बहुत से टुकड़ों का तो अधिग्रहण होने के बाद बैनामा किया गया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार से शिकायत की थी। एडीएम प्रशासन ने इसकी जांच की। इसमें तत्कालीन कई अधिकारियों की मिलीभगत उजागर हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

तत्कालीन एसएलओ जेपी सिंह ने सवाल खड़े किए थे। उनकी आपत्ति के बाद डीएम के निर्देश पर जांच में उनके भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह जांच भी पूरी हो गई है। इसमें तत्कालीन अधिकारियों के नाम खोले जा सकते हैं।

एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि पीसीएस अधिकारी जेपी सिंह के बयान दर्ज हो गए हैं। कई नये तथ्य सामने आए हैं। यह रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed