फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Named private ultrasound centers of Kasganj, Sahawar and Ganjdundwara.

Agra News: कासगंज, सहावर व गंजडुंडवारा के निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर नामित

Tue, 19 Sep 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Named private ultrasound centers of Kasganj, Sahawar and Ganjdundwara.
कासगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व का अभियान के अंतर्गत जिले में निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर नामित किए गए हैं। प्रत्येक माह की 1, 9, 16 एवं 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि गर्भवती महिलाएं जाकर निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज, सोरोंजी, सहावर, गंजडुंडवारा एवं पटियाली एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर, सिढ़पुरा, बिड़ला एवं पबसरा पर आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच एवं आवश्यकता अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पंजीकरण कार्य चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक द्वारा किया जाता है। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पंजीकरण कार्य के अंतर्गत ई-वाउचर प्रणाली द्वारा गर्भवती महिलाओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड प्राप्त होता है। इसी क्यूआर कोड के द्वारा गर्भवती महिलाएं, पंजीकरण तिथि के एक माह के अंदर आशा हाॅस्पीटल रेलवे रोड कासगंज, अल्ट्रासाउंन्ड सेंटर सहावर एवं जेआरके अल्ट्रासाउंड सेंटर गंजडुंडवारा पर पहुंच कर निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed