Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nail hammered into young man head in firozabad

UP: सिर में घुसी कील के साथ थाने पहुंचा युवक, पुलिसकर्मियों के भी उड़ गए होश; जानें पूरा मामला

Thu, 26 Feb 2026 10:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

युवक का आरोप है कि पहले भी आरोपियों ने उसके सिर में कील ठोंकी थी। उसे पागल साबित करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था।

विज्ञापन
Nail hammered into young man head in firozabad
युवक के सिर में लगी कील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी के  गांव नगला सौंठ में पारिवारिक विवाद ने रूह कंपा देने वाला रूप ले लिया। एक 22 वर्षीय युवक ने अपने सगे पिता और भाई पर सोते समय सिर में लोहे की कील ठोंकने का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप लगाया है। घायल युवक जब सिर में कील गड़ी हालत में थाने पहुंचा, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण दंग रह गए। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित सुनील (22) ने बताया कि परिवार में लंबे समय से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम  वह अपने कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता और भाई ने उसे दबोच लिया और सिर में हथौड़े से लोहे की कील ठोंक दी। युवक ने बताया कि वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन आरोपियों ने रहम नहीं दिखाया। घायल सुनील ने बताया कि वह खुद को छुड़ाकर मौके से भागा और  नारखी थाने पहुंचा, पुलिस हरकत में आई मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन


नशा मुक्ति केंद्र भेजने की भी हुई थी कोशिश
सुनील ने एक और चौंकाने वाला दावा किया कि उसके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 15 फरवरी को भी आरोपियों ने उसके सिर में कील ठोंकी थी और उसे पागल साबित करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया था। हालांकि, वहां की टीम ने युवक की स्थिति देख उसे अगले दिन वापस घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारखी राकेश कुमार गिरी ने बताया कि एक युवक सिर में कील लगी हालत में थाने आया था। उसे तुरंत उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed