फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naib Tehsildar (Judicial) Sunil Kumar Singh Dismissed From Service

यूपीः राजस्व परिषद ने नायब तहसीलदार को सेवा से किया बर्खास्त

Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
सार

सेवा से बर्खास्त किए गए नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह पर 2012 में सहारनपुर में तैनाती के दौरान उच्च अधिकारियों के आदेशों
की अवेहलना का आरोप था। सरकारी संपत्ति के सम्बंध में आदेश निर्गत करते समय उच्च अधिकारियों से अनुमति नहीं लेने के मामले
में जांच लंबित चल रही थी। इस जांच को समाप्त करते हुए राजस्व परिषद ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।
 

विज्ञापन
Naib Tehsildar (Judicial) Sunil Kumar Singh Dismissed From Service
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर तहसील में नायब तहसीलदार (न्यायिक) के पद पर तैनात सुनील कुमार सिंह को आठ साल पुराने सहारनपुर के एक मामले में जांच के बाद
विज्ञापन

 गुरुवार को राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने सेवा से बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया सहारनपुर की रामपुर मनिहारान तहसील में 2012 में नायब तहसील रहे सुनील कुमार के खिलाफ सरकारी सेवक नियमावली आचरण में अनुशासनात्मक जांच चल रही थी। इनके विरुद्ध 15 गम्भीर बिंदुओं पर आरोप पत्र दाखिल हुआ था। जांच के बाद इनकी सेवा समाप्त करते हुए परिषद ने लंबित जांच भी समाप्त करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें- Dr Yogita Gautam Murder Case: प्रेमिका के हत्यारोपी डॉक्टर विवेक को सजा दिलाने की तैयारी, चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन


वहीं इस सम्बंध में आरोपित नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह ने कहा मैं इस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय की शरण लूंगा। मेरे खिलाफ यह कार्रवाई आगरा में चल रही जोंस मिल की जांच को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक दवाब में की गई है। 2015 में ट्रिब्यूनल से परिषद का आदेश निरस्त हो चुका था। तब मेरी तीन पदोन्नति रोकी गई थी। राजनीतिक दवाब में मेरे खिलाफ दुबारा जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आदेशों की अवेहलना का आरोप
सेवा से बर्खास्त किए गए नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह पर 2012 में सहारनपुर में तैनाती के दौरान उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवेहलना का आरोप था। सरकारी संपत्ति के सम्बंध में आदेश निर्गत करते समय उच्च अधिकारियों से अनुमति नहीं लेने के मामले में जांच लंबित चल रही थी। इस जांच को समाप्त करते हुए राजस्व परिषद ने सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है।

जोंस मिल मामले में कर रहे थे जांच
जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल प्रकरण की जांच के लिए डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा गठित कमेटी में एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव के अलावा नायब तहसीलदार सुनील कुमार भी शामिल थे। इन्होंने 23 खसरों की जांच में 128 बीघा सरकारी भूमि मिलने का खुलासा किया था। जीवनी मंडी पुलिस चौकी की नजूल भूमि पर एक बिल्डर के पक्ष में कलक्ट्रेट के नजूल मुहर्रिर द्वारा जारी की गई एनओसी भी इनकी संस्तुति पर निरस्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed