फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagla Pandit's Soti Raghuvanshi selected in senior women's cricket team

Agra News: नगला पंडितान की सोती रघुवंशी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित

Fri, 18 Oct 2024 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nagla Pandit's Soti Raghuvanshi selected in senior women's cricket team
सोती रघुवंशी - फोटो : सोती रघुवंशी
घिरोर (मैनपुरी)। क्षेत्र की बेटियां एक के बाद एक क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। महुआहार निवासी पूनम यादव के बाद अब क्रिकेट में क्षेत्र के गांव नगला पंडितान निवासी सोती रघुवंशी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2024-25 के लिए की 17 सदस्यीय सीनियर टी-20 टीम की घोषणा की है। सोती रघुवंशी के यूपी सीनियर टीम में चयनित होने से क्षेत्र के लोग उनके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सत्र 2024-25 के लिए 17 सदस्यीय सीनियर टी-20 टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की तीन महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमें सोती रघुवंशी के साथ अर्चना देवी, तृप्ति सिंह, का चयन हुआ है।
विज्ञापन

पिता नरेश बाबू ने बताया कि सोती रघुवंशी मध्यम गति गेंदबाज हैं। वे जीआईसी मैदान में कोच मोइनुद्दीन सिद्दकी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सोती की सफलता पर ग्राम प्रधान अतुल प्रधान, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, मां विजय देवी, अजय प्रताप सिंह, रिंकू सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed