फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nikay Chunav Agra Mayor and councilors will be nominated in Municipal Corporation

Nagar Nikay Chunav Agra: नगर निगम में होगा मेयर और पार्षदों का नामांकन, ये रहेगी व्यवस्था

Sun, 09 Apr 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 10:12 AM IST
सार

नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों का नामांकन तहसील मुख्यालय पर होगा। वहीं कृषि उत्पादन मंडी समिति फिरोजाबाद रोड से मतदान पार्टियां रवाना की जाएंगी।
 

विज्ञापन
Nagar Nikay Chunav Agra Mayor and councilors will be nominated in Municipal Corporation
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मेयर, चेयरमैन, पार्षदों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही जिला प्रशासन ने नामांकन और मतदान पार्टियों के रवाना होने के लिए जगह की व्यवस्था कर ली है। आगरा नगर निगम के मेयर और पार्षदों के नामांकन नगर निगम परिसर में होंगे, जबकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों का नामांकन तहसील मुख्यालय पर किया जाएगा। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने शनिवार को नगर निकायों के लिए निर्वाचन अधिकारियों के नाम तय कर दिए।

विज्ञापन

मेयर के लिए एडीएम वित्त होंगे निर्वाचन अधिकारी

नगर निगम के मेयर पद के लिए निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव को बनाया गया है, जबकि एसीएम पंचम विजय शर्मा, एसीएम द्वितीय नीरज शर्मा, अपर तहसीलदार सदर सर्वेश कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। डीएम ने पांच-पांच वार्ड के लिए निर्वाचन अधिकारी तय किए हैं। नगर पालिका फतेहपुर सीकरी के लिए एसडीएम अनुज नेहरा, शमसाबाद के लिए एसडीएम फतेहाबाद दीपक पाल, एत्मादपुर के लिए एसडीएम एत्मादपुर रतन, बाह के लिए एसडीएम बाह कृष्णनंद तिवारी को बनाया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां की पुकार: करोड़ों की जायदाद, चार जवान बेटे, फिर भी ठिकाना है वृद्धाश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों के निर्वाचन अधिकारी तय

नगर पंचायत पिनाहट में उपश्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, नगर पंचायत फतेहाबाद में एसडीएम निधि डोडवाल, नगर पंचायत किरावली में तहसीलदार ब्रह्मानंद, नगर पंचायत खेरागढ़ में एसडीएम अनिल कुमार सिंह, नगर पंचायत जगनेर के लिए निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सीमा भारती, नगर पंचायत दयालबाग के लिए अधिशासी अभियंता पूरन कुमार, नगर पंचायत स्वामीबाग के लिए उपायुक्त सुशील कुमार सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed