फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam will distribute 50 thousand smart health cards to safai karmchari

सफाई कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, नगर निगम की इस योजना से लाभांवित होंगे कर्मी

Tue, 15 Oct 2019 11:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam will distribute 50 thousand smart health cards to safai karmchari
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद नगर निगम शहर में 50 हजार स्मार्ट हेल्थ कार्ड एक ही दिन में बांटेगा। नगर निगम अपने सभी सफाई कर्मचारियों के अलावा शहर के एक लाख लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड वितरित करेगा, जिसमें कार्डधारक का पूरा ब्यौरा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे दस हेल्थ सेंटरों पर इस कार्ड के जरिए परामर्श, सस्ती दरों पर दवाएं और 85 तरह की पैथोलॉजी जांचें सस्ती दरों पर कराई जा सकेंगी। शहर के सभी सौ वार्डों के पार्षदों से दो-दो सौ लोगों की सूची मांगी गई है, जिन्हें स्मार्ट हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि दिवाली से पहले दो हेल्थ सेंटर शुरू किए जाने हैं। उन सेंटरों में इलाज के लिए स्मार्ट हेल्थ कार्ड बांटे जाएंगे। सभी पार्षदों से हेल्थ कार्ड के लिए दो-दो सौ लोगों के लिए कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सभी ब्यौरा मिल जाएगा तो दिवाली के बाद एक दिन में 50 हजार हेल्थ कार्ड बांटेेंगे, जबकि शहर में एक लाख से ज्यादा कार्ड वितरित करने की योजना है। सीजीएचएस के रेट पर 85 तरह की जांचें यहां कराई जा सकेंगी।

इन हेल्थ सेंटरों पर कम कीमत में दवाएं भी उपलब्ध होंगी। इस कार्ड को बनाने के लिए आधार कार्ड, फोटो और घर का पता चाहिए। स्थानीय पार्षद से इस कार्ड के लिए संपर्क कर सकते हैं। 

नगर निगम परिसर में 18 अक्तूबर को स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही सेंट्रल लैब का उद्घाटन मेयर नवीन जैन करेंगे। इस लैब में एक घंटे में 4 हजार सैंपल की रक्त की जांच की जा सकती है। यहां जांच के लिए ऑटोमेटिक मशीनें लगाई गई हैं। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का दावा है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाद ब्लड सैंपल की जांच करने वाली यह मशीन देश में दूसरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed