फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nigam Agra Distribute Dustbin Free Now Charge 480 Rupees

जनता को भारी पड़ गई नगर निगम की योजना, पहले मुफ्त में बांटे डस्टबिन अब वसूलेंगे रुपए

Fri, 14 Feb 2020 05:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Feb 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Agra Distribute Dustbin Free Now Charge 480 Rupees
डस्टबिन - फोटो : अमर उजाला
शहर में घर से ही कचरा अलग-अलग करने के लिए नगर निगम जो लाल, हरे और नीले डस्टबिन बांट रहा है, उसे पहले फ्री भले ही बताया हो लेकिन अब इनके लिए पैसा देना होगा। हाउस टैक्स की रसीद, आधार कार्ड नंबर लेकर दिए जा रहे तीनों रंग के डस्टबिन के लिए नगर निगम 480 रुपये वसूलेगा। यह धनराशि अगले साल के हाउस टैक्स में जुड़कर आएगी। दुरुपयोग होने की आशंका पर मुफ्त बांटने की मनाही कर दी गई। 
विज्ञापन


नगर निगम शहर के 3.10 लाख घरों में लाल, हरा और नीले रंग के तीन डस्टबिन बांट रहा है। पहले चरण में 30 हजार घरों को डस्टबिन दिए जा रहे हैं। नगर निगम ने तय किया था कि हाउस टैक्स की नई रसीद दिखाने पर तीनों डस्टबिन फ्री बांटे जाएंगे, लेकिन 14 वें वित्त आयोग निधि से खरीदे गए 15 लीटर क्षमता के डस्टबिन को फ्री बांटने से समिति ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने वर्कशॉप प्रभारी अनुपम शुक्ला और जेडएसओ दयाराम सिसौदिया, इंद्रजीत सिंह को निर्देश दिए हैं कि सेनेटरी इंस्पेक्टरों से उन लोगों की लिस्ट तैयार कराकर लें जिनको डस्टबिन बांटे गए हैं। इस लिस्ट के आधार पर वर्ष 2020-21 के गृहकर बिल में डस्टबिन की राशि 480 रुपये जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त आयोग की निधि से खर्च, फ्री नहीं बांट सकते
नगर निगम पहले तीनों डस्टबिन फ्री देना ही चाहता था, लेकिन यह खरीद 14 वें वित्त आयोग निधि से हो रही है। इसलिए फ्री नहीं बांट सकते। फ्री में मिलने वाली चीजों को लोग भी दुरुपयोग करते हैं, इसलिए इसके लिए तय रकम अगले साल के हाउस टैक्स में जोड़कर भेजी जाएगी। -अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में अलग-अलग कचरा मिले, इसके लिए दिए गए डस्टबिन के पैसे लेना गलत है। जनता से डोर टू डोर के पैसे तो लिए जा रहे हैं। 
-धर्मवीर सिंह, पार्षद, रतनपुरा 

गृहकर जमा हो, इसलिए प्रोत्साहन के रूप में डस्टबिन रसीद देखकर बांटने की बात हुई थी। डस्टबिन का पैसा लेने का विरोध करेंगे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में इससे सुविधा होगी। -रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed