फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar nigam adhiveshan

सीवर, सफाई की शिकायतों से आज सदन में फूटेगा गुबार

Fri, 22 Oct 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam adhiveshan
आगरा। नगर निगम सदन में सीवर और सफाई को लेकर शुक्रवार को विशेष अधिवेशन होने जा रहा है। 22 पार्षदों ने मेयर को बीते पखवाड़े प्रस्ताव सौंपा था, जिस पर आज दिन 3 बजे से विशेष अधिवेशन बुलाया गया है, जिसमें पार्षदों का गुबार फूटेगा। 40 से ज्यादा पार्षद सफाई व्यवस्था और सीवर समस्या से परेशान हैं। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी और सीवर में वबाग के कर्मचारी उनकी बताई समस्याओं को दूर नहीं कर रहे।
विज्ञापन

बीते साल जनवरी में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था कंपनियों के घोटाले के कारण बिगड़ गई जो अब तक सुधर नहीं सकी। नगर निगम न तो नई कंपनी को बुला सका और न ही अपने कर्मचारियों से काम ही करा पाया। इससे हालात और बिगड़ गए। डेंगू से घर घर में मरीज मिलने और गंदगी, जलभराव से परेशानी के बीच पार्षद सदन में अपनी आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

मेयर नवीन जैन ने बताया कि दिन में तीन बजे से नगर निगम सदन में सफाई और सीवर पर विशेष अधिवेशन बुलाया गया है। जो पार्षद अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 करोड़ रुपये सीवर पर हो रहे खर्च
पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि 48 करोड ़रुपये हर साल वबाग को दिए जा रहे हैं, पर कंपनी काम नहीं कर रही। 400 से ज्यादा शिकायतें लंबित पड़ी हैं। टोल फ्री नंबर पर शिकायत करके भी सुनवाई नहीं हो रही। बाग फरजाना के पार्षद संजय राय भी सीवर की समस्याओं से परेशान हैं। बताया कि लगातार शिकायतें करने के बाद भी कंपनी सफाई के लिए टीम नहीं भेजती।
5 दिन तक कचरा नहीं उठवा रहे इंस्पेक्टर
आजमपाड़ा के पार्षद राहुल चौधरी केमुताबिक सेनेटरी इंस्पेक्टरों के तबादले और नए सिरे से पुनर्गठन के कारण व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। उनके वार्ड में जो सेनेटरी इंस्पेक्टर भेजे गए हैं, वह 5 दिन तक कचरा नहीं उठवाते। सड़कों पर कचरे के ढेर से लोग परेशान होकर शिकायतें करते हैं, पर कचरा उससे पहले हटवाया नहीं जाता।
किले के पास 1600 एमएम सीवर लाइन धंसी
सीवर और सफाई के लिए विशेष अधिवेशन से पहले आगरा किला के सामने रामलीला मैदान से सटी 1600 एमएम व्यास की सीवर लाइन धंस गई। सीवर लाइन धंस जाने और चोक हो जाने के कारण पीछे के क्षेत्रों में सीवर उफनने लगा, जिसे नालों से जोड़ा गया। वीए टेक वबाग के कर्मचारियों ने सीवर लाइन की मरम्मत का काम शाम को शुरू किया। लाइन बाईपास करके मंटोला नाले में छोड़ी गई। सीवर लाइन की बड़ी लाइन की मरम्मत का काम तीन दिन तक चल सकता है। पुराने शहर में सीवर उफनने से तीन दिन तक लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

पुराने अधिवेशनों के फैसलों पर नतीजा सिफर
राजनगर के पार्षद बंटी माहौर की शिकायत है कि विशेष सदन में जो निर्णय लिए जाते हैं, उनका पालन अधिकारी नहीं करते। पार्षदों को सफाई कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराने, सफाई के लिए जवाबदेह बनाने और क्षेत्र में एक इलाके को डस्टबिन मुक्त, साफ करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने एक भी काम नहीं किया। अधिवेशन के फै सलों का उल्लंघन करने वालों पर पहले कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed