फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nag Panchami celebrated with devotion and reverence

Agra News: श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई नाग पंचमी

Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nag Panchami celebrated with devotion and reverence
मैनपुरी। जिले भर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान का पूजन किया। घरों में भी सामूहिक रूप से नाग पंचमी का पूजन किया गया। नाग पंचमी पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों ने भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन हुआ। शहर के प्राचीन श्री भीमसेन मंदिर, श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर, श्री एकरसानंद आश्रम स्थित शिव मंदिर, आगरा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कोतवालेश्वर महादेव मंदिर, कचहरी रोड स्थित शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों पर भक्तों ने दर्शन किए। श्री भीमसेन महाराज मंदिर और श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया।
विज्ञापन



सामूहिक रूप से किया नाग पंचमी का पूजन
मैनपुरी। महिला एवं बाल उत्थान सेवा समिति की सदस्यों ने मोहल्ला खरगजीत नगर में सामूहिक रूप से नाग पंचमी का पूजन किया। समिति की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने कहा कि त्योहार और पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इस दौरान सोनी मिश्रा, शीला श्रीवास्तव, विशुना राठौर, रजनी राठौर, अन्नू राठौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed