फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nag Panchami 2022 today 2 august know shubh muhurat puja vidhi Significance

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पर आज 30 साल बाद बन रहा शिव योग, इन चार चीजों से करें पूजा, मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 02 Aug 2022 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 10:34 AM IST
सार

नागपंचमी के दिन महादेव संग नागों की उपासना से जीवन के सभी दोष-पापों का नाश हो जाता है। इस बार नागपंचमी कई शुभ योग साथ लेकर आई है, जिसमें 30 साल बाद बहेद खास शिवयोग बन रहा है।
 
विज्ञापन
Nag Panchami 2022 today 2 august know shubh muhurat puja vidhi Significance
नाग पंचमी 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाग पंचमी श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस दिन नागदेव की पूजा की जाती है। वहीं भगवान शिव के प्रिय माह में उनके गले की शोभा बढ़ाने वाले आभूषण नाग देव की पूजा करने से कई विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नाग पंचमी के दिन महादेव संग नागों की उपासना से जीवन के सभी दोष व पापों का भी नाश हो जाता है। वहीं इस बार नाग पंचमी पर मंगलवार को 30 साल बाद शिव योग बन रहा है। नाग पंचमी 2 अगस्त दिन मंगलवार यानि आज मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि कालसर्प दोष का निवारण के लिए नाग देवता और भगवान शिव की एक साथ पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव का दूध, दही, शहद, जल से अभिषेक करना श्रेष्ठ रहेगा। 

विज्ञापन

Koo App

विज्ञापन

नागपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #NagPanchami

विज्ञापन
विज्ञापन

View attached media content

- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 1 Aug 2022

Koo App

नागपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #NagPanchami

View attached media content

- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 1 Aug 2022

बन रहे ये योग 

ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि नाग पंचमी पर शिव योग के अलावा सिद्ध योग, शश योग भी बन रहे हैं। इन योगों में की गई पूजा का कई गुना पुण्यफल बढ़ जाएगा।
 
Koo App

श्री महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष शिखर पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट साल में एक बार 1 अगस्त की रात्रि को खुले। श्री महाकालेश्वर भगवान के मंदिर के शीर्ष पर स्थित श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत श्री विनीत गिरी जी द्वारा पूजन व अभिषेक किया गया। #nagpanchami2022

View attached media content

- Shree Mahakaleshwar Temple Management Committee (@officialshreemahakalujjain) 1 Aug 2022

इन राशियों की चमकेगी किस्मत 

उन्होंने बताया कि गुरु की दशा बदलने के कारण नाग पंचमी से राशियां भी प्रभावित होंगी। मेष, मिथुन, सिंह, तुला राशि वालों को निवेश में लाभ मिलेगा। वृषभ, कर्क, कन्या, धनु, मकर, मीन राशि वालों के शिव की पूजा बिगडे़ कामों को बना देगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह 5.15 बजे से बुधवार सुबह 5.40 बजे तक नाग पंचमी की तिथि रहेगी।
 
Koo App

#UPCM @myogiadityanath ने नाग पंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव-जन्तु, वृक्ष-वनस्पति सभी के साथ आत्मीय सम्बन्ध जोड़ने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा है। नाग पंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे इस जुड़ाव का प्रतीक है।

- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 1 Aug 2022

नाग पंचमी का महत्व 

- पौराणिक काल से ही सांपों को देवता के रूप में पूजा जाता है। इस कारण से नाग पंचमी के दिन नागदेवता की पूजा का महत्व काफी  है।
- ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने पर व्यक्ति को सांप के डसने का भय समाप्त हो जाता है।
- नाग पंचमी क दिन नागदेवता की पूजा और दूध पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- नाग देवता भगवान शिव की गले की शोभा बढ़ाते हैं। भगवान विष्णु क्षीर सागर में शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed