{"_id":"5f5668a18ebc3e37ba595991","slug":"nadrai-railway-bridge-railway-bridge-kasganj-railway-bridge-kasganj-etah-railway-station-kasganj-railway-bridge-kasganj-news-agr458264944","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन- रेलवे की मनमानी से लग रहा अड़ंगा, शुरू नहीं हो रहा अंडरपास का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन- रेलवे की मनमानी से लग रहा अड़ंगा, शुरू नहीं हो रहा अंडरपास का काम
विज्ञापन
कासगंज। नदरई रेललाइन पुल पर अंडरपास निर्माण में रेलवे की मनमानी से अड़ंगा लग रहा है। तीन साल पहले अंडरपास निर्माण को 5 करोड़ रुपये ले चुका रेलवे अभी भी पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बार-बार पत्राचार करने का भी कोई असर नहीं हो रहा।
एटा-कासगंज के बीच चल रहे फोरलेन सड़क निर्माण की रफ्तार थम गई है। इस बीच रेलवे की बड़ी मनमानी भी सामने आ रही है। नदरई के समीप रेललाइन पुल है, जहां अंडरपास का काम होना है। यहां परियोजना स्वीकृति के समय रेलवे से अंडरपास का समझौता हुआ था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को 5 करोड़ रुपये भी दे दिए।
बाद में रेलवे ने अंडरपास बनाने को अपनी शर्तें रखी। लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल इस पर भी सहमति जता दी और रेलवे को पत्र भेजा, फिर भी रेलवे काम शुरू नहीं करा रहा। जिससे यह महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल-
- 320 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत है परियोजना।
- 40.8 किलोमीटर तक होना है फोरलेन का निर्माण।
- 10 करोड़ रुपये से नदरई रेलपुल पर अंडरपास का होना है काम।
अभी तक रेलवे ने अंडरपास का काम शुरू नहीं कराया है। जबकि विभाग की ओर से इसके लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हमने कई बार पत्र लिखा है। वहां से सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि प्रक्रिया चल रही है। पिछले साल जब रेलवे के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि पत्रावली गोरखपुर भेज दी है। अभी तक काम की प्रगति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
- मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। अधिकारी ही इस पर निर्णय लेंगे। रेलवे के इंजीनियर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच आपस में वार्ता चल रही है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।