फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: यादों को सहेजकर समाप्त हुआ फिरोजाबाद महोत्सव

Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
NA
फिरोजाबाद। जिले का 34 वां स्थापना दिवस एवं दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन पीडी जैन इंटर कालेज में किया गया। कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह एवं जिले के निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रामसेवक शर्मा ने स्थापना दिवस का केक काटने के साथ बधाई दी। इस मौके पर जिले की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले साथियों को सम्मानित किया। स्थापना समिति की ओर से कैबिेनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद जिला अपना 34 वां स्थापना दिवस मना रहा है उसके पीछे जिला स्थापना एवं विकास समिति के पदाधिकारियों के संघर्ष का परिणाम है। इनके संघर्ष के कारण हम सभी को यह सौगात मिल सकी। उन्होंने दस दिवसीय फिरोजाबाद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए डीएम रवि रंजन,एसएसपी आशीष तिवारी,नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,एडीएम अभिषेक कुमार सिंह प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। इसके साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय अफसरों को बधाई दी। डीएम रवि रंजन ने महोत्सव समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। इसी धरती के लाल भारत सरकार के नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. रामसेवक शर्मा,हाल में अंडर 19-टी 20 विश्वकप को जीतने वाली बिटिया सोनम यादव को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद महोत्सव इससे और अधिक भव्यता के साथ प्रतिवर्ष आयोजित होता रहेगा।
विज्ञापन



पूर्व सांसद प्रो.ओमपाल सिंह निडर ने दस दिवसीय महोत्सव की सराहना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वृदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, शैलटेंद्र गुप्ता शालू,कल्पना राजौरिया, अनुपमा शर्मा,डॉ निधि गुप्ता,अनिल लहरी, यशपाल यश, गजेद्र सिंह बौद्व, हरिओम वर्मा पार्षद, मदनलाल वर्मा, बनारसी लाल भोला, मनोज बंसल लल्ला, बाबू राम निशंक, सुरेंद्र नागर, महेंद्र गुप्ता,रत्नाकर श्रीवास्तव,चांद वारसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थापना समिति ने सौंपा मांगपत्र...
जिला स्थापना समिति की ओर से द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने तकनीकी शिक्षा के लिये सरकारी केंद्र स्थापना, उद्योग नगरी के रेलवे स्टेशन पर प्रमुख एवं दु्तगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव,खेल और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के अनुकुल माहौल के लिये पूरे संसाधनों की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अतिरिक्त जनपद में सिटी बसों का संचालन और खारा पानी की समस्या से ग्रसित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के उचित प्रबंधों की मांग को रखा।




समापन कार्यक्रम में सम्मानित हुई प्रमुख विभूतियां-
जिला स्थापना समिति के संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल, अध्यक्ष द्विजेद्र मोहन शर्मा, सुशील लहरी, रामनिवास गुप्ता, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर,अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, मुकेश गुप्ता मामा,बनारसीदास भोला,धर्म सिंह यादव सहित काफी लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed