{"_id":"63dff19caf28e601922631ae","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-52602-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा स्नान जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों का करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा स्नान जाने के लिए श्रद्धालुओं को बसों का करना पड़ा इंतजार
Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बढ़ी संख्या में श्रद्धालु निकले। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से रोडवेज के इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। श्रद्धालुओं को बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को गंतव्य तक जाने के लिए बसें मिल सकीं।
माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। जिससे कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों से गंगा घाट जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां भीड़ के चलते उन्हें बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। जो भी बस सोरोंजी व कछला घाट के लिए जाती उसमें खासा भीड़ थी। लोगों को बस में सवार होने के लिए भी धक्का मुक्की करनी पड़ी।
श्रद्धालुओं को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। गंगा स्नान के बाद सोरोंजी और कछला गंगा घाट से वापस होने के लिए भी बसों की किल्लत का सामना करना पड़ा। डिपो प्रभारी बृजेश कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने का अंदाजा था, जिसको लेकर तैयारियां की गई थी। दूसरे रूटों से हटाकर भी बसें कछला मार्ग पर लगाई गईं। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए भी बसों के फेरे बढ़ाए गए ।