{"_id":"60d378858ebc3e325868d53c","slug":"n-the-protection-of-his-majesty-the-police-will-be-guarded-every-step-of-the-way-tundla-news-agr496929375","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामहिम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामहिम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
टूंडला रेलवे स्टेशन, जहां से गुजरेगी प्रेसिडेंसियल ट्रेन
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा पूरी तरह से एनएसजी कमांडो के हाथों में रहेगी। बाहर से आरपीएफ के कुल 100 जवान टूंडला आ चुके हैं। इस दौरान रेल ट्रैक के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का सख्त पहरा होगा।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे पुलिस ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसजी कमांडो को भी तैनात किया जा रहा है। शुक्रवार को आरपीएफ-जीआरपी एवं सिविल पुलिस की संयुक्त टीम रेल ट्रैक के दोनों ओर सख्त पहरा देगी। इस दौरान आरओबी-आरयूबी पर भी जीआरपी और सिविल पुलिस का पहरा रहेगा। टूंडला की आरपीएफ के अतिरिक्त बाहर से 100 आरपीएफ के जवान टूंडला पहुंच चुके हैं जो टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और इटावा के मध्य निगरानी करेंगे। वहीं 200 जीआरपी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। टूंडला पोस्ट से 60 जवानों की तैनाती जलेसर रोड से लेकर हिरनगांव के मध्य रहेगी।
जानवर और वाहनों की निगरानी का भी रखा जाएगा ख्याल
टूंडला। रेल ट्रैक पर राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन के गुजरने के दौरान वाहन और जानवर रेल ट्रैक पर न पहुंच सकें, इसका भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से अपने पशुओं को घरों में बांधकर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही हर एक किलोमीटर की दूरी पर गैंगमैन की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों ने दिए निर्देश
टूंडला। आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रेलवे फाटकों पर निगरानी के आदेश दिए गए हैं। वहीं जीआरपी टूंडला के एसएसआई रहीस अहमद का कहना है कि सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मीटिंग ली थी। इस सुरक्षा के लिए बाहर से भी जीआरपी की अतिरिक्त फोर्स बुलायी गयी है।
प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था के चलते एनएसजी कमांडो, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड, सीआरपीएफ के अलावा आगरा से लगभग 200 जवानों को अतिरिक्त फोर्स बतौर लगाया गया है। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी रेलवे, आगरा
फोटो-