{"_id":"66b1a2b20246a8678d0dd2cf","slug":"mystery-of-death-will-be-revealed-new-saree-from-which-dead-body-of-teenage-girl-found-hanging-2024-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जिस नई साड़ी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, उससे ही खुलेगा मौत का राज; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जिस नई साड़ी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, उससे ही खुलेगा मौत का राज; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 06 Aug 2024 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:42 AM IST
सार
एक किशोरी की लाश नई साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नें मौत की वजह हैंगिग आई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव में रविवार की सुबह पेड़ पर किशोरी का शव लटका मिला था। उसके गले में नई साड़ी का फंदा कसा हुआ था। किशोरी शनिवार की रात घर से शौच के लिए निकली थी। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई। देर रात परिवार के लोग उसे तलाशते हुए गांव में निकले, तो उसकी लाश देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजन जिस घर की साड़ी से किशोरी के गले में फंदा कसा था, उसी परिवार के दो युवकों पर हत्या का शक जता रहे हैं। रविवार से दोनों युवक भी घर से फरार भी हैं। इधर, खेड़ा राठौर पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष खेड़ा राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपाेर्ट में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग आई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।