फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mysterious blast on road cracks in makhanpur firozabad

हैरत में पड़ गए लोग जब सड़क पर हुआ तेज धमाका, हाथों से छूट गए चाय के प्याले

Tue, 30 Apr 2019 08:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Apr 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
mysterious blast on road cracks in makhanpur firozabad
सड़क पर धमाके के बाद दरारें - फोटो : अमर उजाला
मक्खनपुर स्थित सनग्लास एवं फिरोजाबाद ग्लास फैक्टरी के बीच से जरारी यादव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को शाम करीब 5.30 बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना ही तेज था कि आस-पास के लोग चौंक गए। तीन मीटर करीब सड़क में दरार पड़ गई। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम 5.30 बजे करीब कस्बा की ओर जाने वाले मार्ग पर चाय की दुकान पर काफी लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके के साथ तख्त हिल गया। कुछ की चाय हाथ से छूट गई। धमाके को सुनकर लोग चौंक गए। पास में जाकर देखा तो सन ग्लास व फिरोजाबाद ग्लास फैक्टरी के बीच जरारी यादव की ओर जाने वाले मार्ग पर दरार पड़ चुकी थी। सड़क पर कई गड्ढे बने थे। धमाका किस बात को लेकर हुआ इसका कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य विमल यादव, जमुनानंद महाराज, होरीलाल साइकिल दुकानदार, श्याम सिंह यादव, वीरी सिंह यादव, विजय यादव, सोमेश कुमार मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक मक्खनपुर सलीम अहमद का कहना है कि धमाके के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। ऐसा कुछ है जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed