{"_id":"653e93965342f71ee9087948","slug":"my-husband-has-married-three-times-and-threw-me-out-of-the-house-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6711-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कीं तीन शादी: थाने पहुंची पीड़ित बोली- तीसरी के आते ही मुझे घर से निकाला; अब कहा जाऊं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कीं तीन शादी: थाने पहुंची पीड़ित बोली- तीसरी के आते ही मुझे घर से निकाला; अब कहा जाऊं
Mon, 30 Oct 2023 12:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:14 PM IST
सार
थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति ने तीन शादी कीं हैं। अब उसे घर से बाहर निकाल दिया है। उसकी एक मासूम बच्ची भी है। अब वो उसे लेकर कहां जाए।
विज्ञापन
women crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज में पटियाली के मोहल्ला काजी की एक महिला ने पुलिस को शिकायत की है कि उसके पति ने तीन शादियां की हैं और उसे घर से निकाल दिया है। महिला का व्यथा सुनाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला काजी निवासी ज्ञानदेवी का कहना है उसके पति ने तीन शादियां कर ली हैं। उसे घर से निकाल दिया है। उसकी बच्ची और उसे घर में नहीं रहने देता है। महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति ललेश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति से आरोपी पति से पूछताछ भी की है।
वहीं पति ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसे घर से बुलाकर थाने में उसकी पिटाई की है। मामले की शिकायत उसने एसपी से की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पति की कोई पिटाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।