फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslims trying to march with tricolor in agra stopped by local administration

आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे मुस्लिमों को प्रशासन ने रोका, ज्ञापन देकर लौटे

Mon, 05 Feb 2018 01:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Feb 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Muslims trying to march with tricolor in agra stopped by local administration
त‌िरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के लिए आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों को प्रशासन ने रोक दिया। उनकी तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से आगे नहीं बढ़ सकी। 
विज्ञापन


रविवार को तिरंगा यात्रा निकालने के ऐलान के साथ ‌ही शहीद स्मारक पर पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा को शहीद स्मारक तक नहीं आने दिया गया। संरचना संस्था के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में जिले भर के उलमा के शिरकत करने की बात कही गई थी। कहा गया कि इसका मकसद सुलहकुल की नगरी से भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देना है।
विज्ञापन


लेकिन प्रशासन ने कानून व्यवस्‍था का हवाला देते हुए यात्रा नहीं निकलने दी। शहीद स्मारक पर संरचना विकास समिति की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने एसीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें 14 मांग रखी गई हैं। प्रमुख रूप से कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, मुस्लिमों का उत्पीड़न रोकना और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Muslims trying to march with tricolor in agra stopped by local administration
त‌िरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले विहिप ने पूरे ब्रज प्रांत में तिरंगा यात्रा निकाले जाने का एलान किया था। कई जगह यात्रा निकल गई थी। जबकि अन्य जगहों पर अनुमति न होने के कारण रोक ली गई थी। 

हालांकि एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को ही कहा था कि संस्था के पदाधिकारियों से बात की जा रही है। उनसे कहा गया है कि यात्रा निकाले जाने के लिए अनुमति जरूरी है। अगर वे यात्रा निकालने की कोशिश करते हैं तो पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed