फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muskaan team reunited son lost for 22 years with his family in Agra

मुस्कान टीम ने लौटाई 'मुस्कान': 22 साल बाद बेटे को घरवालों से मिलाया, मां के गले लगते ही आंखें हुईं सजल

Tue, 01 Oct 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

आगरा में मुस्कान टीम ने एक मांग की खोई मुस्कान लौटाई। 22 साल पहले खोये बेटे को घरवालों से मिलाया। मां के गले लगते ही दोनों की आंखें सजल हो गईं।

विज्ञापन
Muskaan team reunited son lost for 22 years with his family in Agra
मुस्कान टीम ने लौटाई मुस्कान: 22 साल बाद बेटे को घरवालों से मिलाया - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 22 साल पहले खोये बेटे को पुलिस ने परिवार से मिलाया। बेटा मां के गले लगा तो दोनों की आंखें छलक पड़ीं। उनके लिए यह खुशी के साथ भावुक पल था। लोगों ने सुना तो उससे मिलने लिए घर पहुंचने लगे। लोगों ने युवक को सुरक्षित देखकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन


मामला प्रयास बाल गृह का है। यहां मार्च 2024 में पुलिस बच्चों की काउंसलिंग कर रही थी। इसी बीच वहां पर सफाई करने वाला बबलू शर्मा पुलिस के पास आया। उसने अपने बारे में बताया। कहा कि मेरा परिवार भी ढूंढ दीजिए। मैं जब छोटा था तो जून 2002 के लगभग घर से निकल आया था। फिर कभी घर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन

उसने अपने पिता का नाम सुखदेव और मां का नाम अंगूरी देवी बताया। बताया कि उसके गांव का नाम धनौरा है। प्रभारी निरीक्षक मुस्कान टीम जीआरपी रिपुदमन सिंह ने बताया कि सी प्लान ऐप और गूगल मैप के माध्यम से उसका गांव सर्च किया गया। काफी सर्च करने पर पता चला कि बिजनौर, बागपत व बुलंदशहर जिले में धनौरा गांव पड़ते हैं। इन सभी गांव में संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। 

इसके बाद बबलू से फिर से बात की गई। उससे पूछा कि वह दिल्ली कैसे पहुंचा। उसने बताया कि मैं ट्रेन से आया था। कई और छोटी-छोटी बातें पूछी गईं। काफी पूछताछ के बाद पता चला कि उसका गांव धनौरा, चोला रेलवे स्टेशन के बिल्कुल समीप है। फिर वहां संपर्क किया गया। 
 
विज्ञापन

उस गांव में बबलू शर्मा का फोटो सेंड किया गया। फिर भी कुछ पता नहीं चला। काफी दिन बाद एक फोन आया। फोन करने वाले बताया कि हमारे गांव के सुखदेव शर्मा नाम के व्यक्ति का बेटा काफी समय पहले खो गया था। उसका आज तक कोई भी पता नहीं चला। उनसे सुखदेव का नंबर लेकर संपर्क किया गया। 
 

उनसे परिवार के सदस्यों के नाम पूछे तो उन्होंने जो नाम बताए, वह सभी नाम बबलू द्वारा बताए गए नाम से मैच हुए। उनको बाल गृह का मोबाइल नंबर दिया। व्हाट्सअप से बबलू की बात उसकी मां से कराई गई। उन्होंने अपने बच्चे को पहचान लिया।

बताया कि हमने इसको 5-6 साल तक ढूंढा। लेकिन, यह नहीं मिला। हमने तो आस ही छोड़ दी थी। युवक परिजन से मिलकर काफी उत्साहित हैं। बाल गृह आकर बच्चे को ले गए। परिजन ने मुस्कान टीम को उज्ज्वल भविष्य की दुआ दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed