{"_id":"68490474d5417581bf095ca7","slug":"museum-will-tell-the-stories-of-bravery-of-chhatrapati-shivaji-gift-will-be-available-till-november-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छत्रपति शिवाजी की वीरता के किस्से बयां करेगा ये म्यूजियम, नवंबर तक मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छत्रपति शिवाजी की वीरता के किस्से बयां करेगा ये म्यूजियम, नवंबर तक मिलेगी सौगात
Wed, 11 Jun 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:52 AM IST
सार
छत्रपति शिवाजी म्यूजियम की सौगात नवंबर तक मिलेगी। जिलाधिकारी ने यहां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आठ साल से बंद पड़ा छत्रपति शिवाजी संग्रहालय (मुगल म्यूजियम) काम दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। जिलाधिकारी ने म्यूजियम का निरीक्षण किया। राजकीय निर्माण निगम और टाटा प्रोजेक्ट के बीच काम शुरू करने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। नवंबर 2025 तक आगरा को नए म्यूजियम की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 8 जून के अंक में ‘एक नई ईंट रखी नहीं... नाम बदलने से बढ़ा 57 करोड़ का बोझ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया। टाटा प्रोजेक्ट, निर्माण निगम व पर्यटन अधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसके बाद ठेकेदार फर्म टाटा प्रोजेक्ट ने ऑर्बिट्रेशन वाद वापस ले लिया। काम शुरू करने पर सहमति बन गई है। मंगलवार को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, टाटा प्रोजेक्ट व कार्यदायी संस्था ने म्यूजियम स्थल पर पूजन कराया। डीएम अरविंद बंगारी ने बताया कि म्यूजियम संचालन के लिए टेंडर जारी हो गया है। दिल्ली ने हेबीटेट सेंटर की तर्ज पर म्यूजिम का संचालन होगा। नवंबर तक काम पूरा हो जाएगा। पर्यटकों के लिए म्यूजियम खुल जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
57 करोड़ बढ़ गई निर्माण की लागत
ताजमहल से 500 मीटर दूर शिल्पग्राम के पास बन रहे मुगल म्यूजियम का नाम 2020 में बदलकर छत्रपति शिवाजी संग्रहालय किया था। 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने म्यूजियम का शिलान्यास किया था। तब इस प्रोजेक्ट की लागत 141.89 करोड़ रुपये थी। जो अब बढ़कर 198.84 करोड़ रुपये पहुंच गई है। 57 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें - Kailash Temple Agra: गंगा-यमुना जल के सरोवर...भव्य बनेगा कैलाश मंदिर, महादेव के भक्तों को करेगा आकर्षित