फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer with reward of Rs 25,000 arrested

Agra News: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Dec 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Murderer with reward of Rs 25,000 arrested
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के किनावा-ढोलना मार्ग पर एक युवक की रंजिश के चलते अक्तूबर माह में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना ढोलना के छिछौरा गांव निवासी युवक देवेंद्र यादव दीपावली के दिन ढोलना बाजार से सामान की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नगला भूड़ के समीप पहुंची तभी रंजिश के चलते सत्यभान, संदीप, अखिलेश व ललित ने उसकी ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रवीना ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

नामजद किए गए सत्यभान और अखिलेश को तो पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन घटना के बाद से ही संदीप और ललित फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दोनों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनमें से संदीप को पुलिस ने ढोलना रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आंचल चौहान ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथी ललित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed