फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer brother cruelty murder such that the soul trembled after seeing dead body

कातिल भाई: बचपन में बेइंतहा प्यार फिर ऐसी दुश्मनी, आंख फोड़ी, सिर-पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह

Fri, 07 Apr 2023 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 08:01 AM IST
सार

युवक की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि सगे भाइयों पर ही है। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो हत्या का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
Murderer brother cruelty murder such that the soul trembled after seeing dead body
परिवारीजन और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों के खून की खौफनाक वारदात का खुलासा पुलिस ने किया है। जिन भाइयों के साथ प्यार से बचपन बीता, वो युवक को इतने खौफनाक तरीके से मौत देंगे, किसी ने सोचा भी नहीं था। बाह में खेड़ा राठौर के धांधूपुरा गांव के लापता हुआ 25 वर्षीय छोटेलाल का चंबल के बीहड़ में मिट्टी के नीचे दबा शव बरामद हुआ। शव की हालत क्रूरती की कहानी को बयां कर रही थी। उसकी एक आंख फूटी थी। सिर, पैर कटे थे, गर्दन की हड्डी टूटी थी। गुप्तांग पर भी चोट थी। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी भाई देवेंद्र की निशानदेही और डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

भतीजे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी 

पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को रात 8 बजे धांधूपुरा गांव निवासी छोटेलाल घर से निकला था। तभी से वह लापता था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर भतीजे नवल सिंह ने मंगलवार को खेड़ा राठौर में गुमशुदगी दर्ज कराकर देवेंद्र और उसके परिजन पर हत्या का शक जताया था। बुधवार को देवेंद्र और तालेवर के खिलाफ छोटेलाल की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का मुकदमा लिखाया गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: नगला अक्खे में एडीए ने द फेरी इंटरनेशनल की इकाई सील की,  जानें ADA ने क्यों की ये कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में हुआ खुलासा 

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने देवेंद्र को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की। उसने हत्या करना कबूल कर लिया। देवेंद्र की निशानदेही और डॉग स्क्वैड की मदद से पुलिस ने धांधूपुरा और पुरोहितन पुरा के बीच के बीहड़ से गड्ढे में दबे शव को बरामद किया। मृतक के कपड़े देवेंद्र के नलकूप के पास जमीन के अंदर दबे मिले। एसीपी बासौनी आनंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सगे भाइयों ने शराब के नशे में की गई हरकत से बौखलाकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे आरोपी की तलाश को पुलिस टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़ें - Etah: पूर्व रेल राज्य मंत्री के पुत्र मनोज पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट, बेच दी करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन

मां बोली-दो लोग बेटे को नहीं मार सकते, सभी हो गिरफ्तार

पांच बेटों में सबसे छोटे छोटेलाल की हत्या की वारदात से मां मंतो देवी समेत परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। मां ने कहा कि दो लोग उनके बेटे को नहीं मार सकते। उसे मारने वाले सभी लोग गिरफ्तार हों। मृतक के पिता शिव सिंह ने कहा कि जब तक बेटे को मौत के घाट उतारने वाले फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ेंगे, तब तक कलेजे को ठंडक नहीं पहुंचेगी। माता-पिता का कहना था कि बेटा दौड़ लगाने को निकला था। बीहड़ में घेरकर उसकी हत्या की गई है। घर के पास के खादर में ही उसका टूटा हुआ मोबाइल मिला है।

ये भी  पढ़ें - Corona In Agra: चार और मरीज कोरोना संक्रमित मिले,  मरीजों की संख्या अब 30 हो गई

पुलिस को गुमराह किया, डॉग स्क्वैड से आया दबाव में

गिरफ्त में आए देवेंद्र ने पुलिस को खूब गुमराह किया। उसने पहले चंबल के केंजरा घाट पर शव फेंके जाने की जानकारी दी थी। जिस पर बृहस्पतिवार की सुबह खेड़ा राठौर पुलिस केंजरा घाट पर चंबल नदी को खंगालने के लिए पहुंची थी। शव नहीं मिलने पर दोपहर में डॉग स्क्वैड को बुलाया। डॉग स्क्वैड के बीहड़ की ओर जाने पर दबाव में आए देवेंद्र ने शव को गड्ढे में दबाए जाने की जानकारी दी और शव बरामद हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed