फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra Four more patients were found infected

Corona In Agra: चार और मरीज कोरोना संक्रमित मिले,  मरीजों की संख्या अब 30 हो गई

Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है।  सभी संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सक्रिय मामले 23 हैं। 
 

विज्ञापन
Corona In Agra Four more patients were found infected
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार और नए मामले सामने आए। चारों की उम्र 40 से अधिक है। 23 मार्च से अब तक कोरोना के कुल 30 मामले सामने आ चुके हैं। सात मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। सक्रिय मामले 23 हैं।

विज्ञापन


शहीद नगर स्थित 68 वर्ष के बुजुर्ग ने लक्षण होने पर निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ताजगंज क्षेत्र निवासी 46 वर्ष के व्यक्ति, शमसाबाद रोड निवासी 45 वर्ष की महिला और बालूगंज के 45 वर्ष के व्यक्ति में कोरोना मिला है। इनमें सर्दी और जुकाम के लक्षण थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया गया है। दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। संपर्क में आने वालों के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियां फिर सक्रिय

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पहले गठित कोरोना निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय कर दिया गया। सभी सक्रिय मामलों की कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की जा रही है। कोरोना से संबंधित किसी पूछताछ के लिए 0562-2600412 और 9458569043 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

इन पर अमल जरूरी

दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखते ही जांच कराएं। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिले की सभी सीएचसी व शहरी पीएचसी, आईएसबीटी, कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। एयरपोर्ट, ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट, सिकंदरा, आगरा फोर्ट, दीवानी पर बूथ बनाकर लगातार नमूने लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed