Agra: नगला अक्खे में एडीए ने द फेरी इंटरनेशनल की इकाई सील की, जानें ADA ने क्यों की ये कार्रवाई
नीलम एन्क्लेव की इमारत में राजस्थान से शिल्प लाकर पैकिंग की जाती है। यहां इलेक्ट्रोप्लेटिंग का काम बताकर सीलिंग की गई। ऐेसे माहौल में आगरा में कौन उद्यमी अपना निवेश करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को नगला अक्खे के 101 नीलम एन्क्लेव में द फेरी इंटरनेशनल की इकाई को सील कर दिया। इस इकाई के संचालक रोहित गोयल ने एडीए पर आरोप लगाया कि उनकी इकाई मार्बल हैंडीक्राफ्ट के पैकिंग की है, जबकि नोटिस और कार्रवाई इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई बताकर की गई है।
रोहित गोयल का कहना है कि नीलम एन्क्लेव की इमारत में राजस्थान से शिल्प लाकर पैकिंग की जाती है। यहां इलेक्ट्रोप्लेटिंग का काम बताकर सीलिंग की गई। ऐेसे माहौल में आगरा में कौन उद्यमी अपना निवेश करेगा। अधिकारी गलत नीतियों से सरकार की मंशा को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जनवरी में ही प्रदेश सरकार के साथ मार्बल हैंडीक्राफ्ट के निर्यात का एमओयू साइन किया है। जिला उद्योग केंद्र के जरिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया था, पर एडीए के अधिकारी गलत सूचना और गलत तथ्य देकर उनके प्रतिष्ठान को सील कर गए।
ये भी पढ़ें - हत्या की खौफनाक वारदात: बाह में युवक की एक आंख फोड़ी, सिर और पैर काटा, क्रूरता ऐसी कि शव देख कांप गई रूह
जब नोटिस दिया तब आपत्ति क्यों नहीं
एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि हमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने द फेरी इंटरनेशनल की जगह पर इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई संचालित होने की रिपोर्ट दी थी। टीटीजेड में इसकी अनुमति न होने के कारण इसे सील किया गया है। कागजों में यह इकाई दिखा रखी है, जबकि काम इलेक्ट्रोप्लेटिंग का चल रहा था। जब नोटिस दिया था, तब आपत्ति क्यों नहीं की।
देवरी रोड पर दुकानों को किया सील
एडीए के ताजगंज वार्ड के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने नगला वृंदावन, कौलक्खा, देवरी रोड पर पंडित मनीष शर्मा डिग्री कालेज के सामने नक्शा पास कराए बिना बनाई चार दुकानों को सील कर दिया। 150 वर्ग गज जमीन पर भूतल और ऊपर निर्माण किया गया था, जिसे प्रवर्तन की टीम ने सील किया।