फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murderer animal thief arrested from soorat

गोली मारकर ग्रामीण की हत्या की घटना पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
murderer animal thief arrested from soorat
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य नगला डंबर में दो माह पूर्व भैंस चोरी करते समय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में फरार 25000 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया कि ग्राम नगला डंबर 16 नवंबर 2021 की रात्रि को गांव निवासी उसवीर (20) पुत्र मंशी सिह की भैंस चोरी करने आए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में उसके भाई महेशचंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना को गंभीरतापूर्वक लेकर घटना के अनवारण के लिए के लिए एसओजी, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस की 3 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों के निरंतर प्रयासों से 3 आरोपी प्रकाश में आए। जिनमें से 2 आरोपी जुम्मन व सद्दाम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 20 नवंबर 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसमें एक आरोपी अजीम निवासी भरगैन पटियाली गिरफ्तारी से बचाव के लिए फरार हो गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें सर्विलांस के आधार मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के सूरत पहुंची। पुलिस ने उसे दो जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed