फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder Of Youngman Dead Body Found Near Canal Crime News Mainpuri

मैनपुरीः युवक की गला रेतकर हत्या, नहर की पटरी के पास मिला शव

Thu, 30 Apr 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Murder Of Youngman Dead Body Found Near Canal Crime News Mainpuri
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
भोगांव थाना क्षेत्र की जलालपुर नहर पटरी के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। गर्दन और चेहरे को सूखी मिट्टी से दबाने का प्रयास किया गया। जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पहचान न होने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ ग्रामीण जब जलालपुर नहर पटरी के पास से गुजर रहे थे, तभी कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी पर एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और पैरों में मौजे थे। युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। पास ही काफी सूखा हुआ खून भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को घटना का जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
युवक का शव मिलने के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी न मिलने के बाद पुलिस अब आसपास के गांव में जानकारी कर रही है।

पुलिस का मानना है कि शव किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं हो सकता। इसकी वजह यह भी है कि लॉकडाउन के चलते बाहरी लोगों का आना जाना नहीं हो पा रहा है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पहचान कर पुलिस हत्या करने वाले तक पहुचेगी।

पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराना है। इसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शिनाख्त होते ही वारदात के खुलासे की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed