फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of three-year-old girl Uncle's son cut innocent girl's throat with knifeno trembling hands know reason

तीन वर्षीय बालिका की हत्या: ताऊ के बेटे ने छुरे से काटा मासूम का गला, वो तड़पी रही...नहीं कांपे हाथ; ये थी वजह

Sat, 27 Jan 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 12:30 PM IST
सार

तीन वर्षीय बालिका की हत्या उसके ही ताऊ के बेटे ने की। मासूम का छुरे के गला काट दिया। किसी को शक ने हो इसलिए मृतका की मां के दवा दिलाने के लिए खुद ही लेकर गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Murder of three-year-old girl Uncle's son cut innocent girl's throat with knifeno trembling hands know reason
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट के गांव बिलन्दपुर में बृहस्पतिवार को तीन वर्ष की बालिका की गला रेतकर हत्या की थी, जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले ताऊ के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे रंजिश का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को गांव बिलन्दपुर में तीन वर्ष की प्रियल पुत्री हाकिम सिंह की घर में गला रेतकर हत्या हुई थी। घटना स्थल का निरीक्षण एसएसपी द्वारा किया गया था। मांट पुलिस ने हत्या करने वाले ताऊ के लड़के अरुण पुत्र बबलू सिंह को पकड़ा तो मामले का खुलासा किया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को धनतेरस के दिन आरोपी अरुण ने हाकिम के घर में चोरी की थी, जिसमें दो अंगूठी और मंगलसूत्र चुराया था।
विज्ञापन


मृत बालिका के पिता ने अरुण के साथ मारपीट की थी, इसी बात से आहत होकर तीन वर्षीय बालिका की हत्या कर दी। जबकि प्रियल की हत्या करने के बाद आरोपी अरुण मृत बालिका की मां के साथ दवा दिलाने के लिए गया था। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी के पास से छुरा बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed