फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of security guard at mainpuri

भाइयों के बीच झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड की ईंट से कूच-कूचकर हत्या

Fri, 21 Sep 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 21 Sep 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
murder of security guard at mainpuri
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। इनसेट-मृतक। - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में भोगांव के तीन भाइयों के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। निजी झगड़े में दूसरे का दखल देना भाइयों को नागवार गुजरा। उन्होंने युवक के सिर को ईंट से मार मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। युवक लखनऊ में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद में गुरुवार रात करीब आठ बजे कश्मीर सिंह यादव, उसके भाई श्यामबीर सिंह और रामबीर सिंह के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो रहा था। कुछ ही देर में तीनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। परिवार का ही प्रवेंद्र सिंह यादव (29) पुत्र हुकुम सिंह यादव भाइयों के झगड़े में बीचबचाव कराने पहुंच गया।

विज्ञापन

 

मृतक के बड़े भाई रवि यादव की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीचबचाव के दौरान कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी गुड्डू देवी ने प्रवेंद्र को पीछे से पकड़ लिया और सतेंद्र सिंह ने सिर पर ईंट से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रवेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से आगरा ले जाते समय प्रवेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर कश्मीर सिंह, गुड्डी देवी और सतेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी गुड्डू देवी को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed