फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of nurse At midnight husband Stabbed knife in stomach but even if he did not die threw musli on head

नर्स की हत्या: आधी रात पति के सिर पर हुआ खून सवार...पेट में घोंपा चाकू, फिर भी न मरी तो सिर पर दे मारी मूसली

Sun, 14 Apr 2024 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

नर्स के चरित्र पर उसे ऐसा शक हुआ कि वो सबकुछ भूल गया। पति ने आधी रात को बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था। रातभर लाश के साथ बैठा रहा और सुबह थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। 
 

विज्ञापन
Murder of nurse At midnight husband Stabbed knife in stomach but even if he did not die threw musli on head
कातिल पति और नर्स का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में एक नर्स की हत्या उसके ही पति ने कर दी। पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। इस वजह से दोनों के बीच रात में झगड़ा भी हुआ। वो हत्या के लिए पहले ही योजना बना चुका था। इसलिए तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया। इसके बाद उसने पत्नी की कत्ल किया। कत्ल करने के बाद रातभर लाश के साथ गुजारी। 

विज्ञापन
Trending Videos

गोविंद ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी ने दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया था। इस पर उसने अपने बच्चों को दूसरे घर में सुला दिया। रात करीब तीन बजे विवाद के बाद उसने गुस्से में पत्नी पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद मूसल से प्रहार किए। पत्नी की हत्या के बाद वह कई घंटे तक कमरे में रहा। सुबह करीब सात बजे थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसीपी पीयूषकांत ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल पहले हुई थी शादी 
रामबाग, एत्माद्दौला निवासी मंजू गोला की शादी करीब 14 साल पहले सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी गोविंद गोला के साथ हुई थी। मंजू निजी अस्पताल में नर्स थीं। गोविंद फोटोग्राफर है। दंपती के तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन

चोरों ओर बिखरा था खून 
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। मंजू का शव पास में पड़ा था। खून से सना चाकू और मूसली पास पड़े थे। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृतका के भाई जनक सिंह का आरोप है कि पति और अन्य ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते थे। वह फोन करके बताती थी।

पहले भी हुआ था झगड़ा
पति शक करता था, जबकि नर्स का काम होने के कारण उस पर फोन कॉल्स आते थे। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पति ने उसे सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया था। इस पर मंजू थाना सदर पहुंची थी। सदर थाने से उसे बुंदू कटरा चौकी जाने के लिए कहा गया। वह रात 11:30 बजे चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने सुबह आने की कहकर लौटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed