एक दिन पहले मायके से पत्नी को ले गया, दूसरे दिन सुसराल में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में सिरसागंज करहल रोड पर नवविवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को सूचना मिली की करहल रोड पर पानी की टंकी के पास एक घर में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका है परिवार के लोग फरार हैं। मौके पर पहुंची पुलिस तो अंजली यादव का शव आधा बेड पर था और आधा फंदे पर लटका था। घर से परिवार फरार हो चुका था।
मौके पर पहुंचे अंजली के पिता धर्मेन्द्र निवासी घिरोर जनपद मैनपुरी ने कहा कि मार्च में अंजली की शादी हुई थी। आरोप है कि आए दिन उसका पति, ससुर, सास और ननद मारपीट करते थे। दहेज मे बाइक, सोने की चेन और नगदी की मांगते थे। एक बार दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की पंचायत हुई थी।
पिता ने बताया कि रंक्षाबंधन पर अंजली मायके आने के बाद ससुराली जाने को तैयार नहीं थी, लेकिन उसके पति ने आगे से ऐसी गलती नहीं होने की बात कही तो उन्होंने बुधवार को अंजली को ससुराल भेज दिया। जब शुक्रवार को अंजली की मौत की खबर मिली तो होश उड़ गये। पिता धर्मेन्द्र ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।