{"_id":"6610d4f018b31716f208f32b","slug":"murder-of-chemical-businessman-servant-brutally-took-his-life-looted-rs-50-lakh-police-unable-to-find-2024-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केमिकल कारोबारी की हत्या: नौकर ने बेरहमी से ली जान...50 लाख लूटे; मास्टरमाइंड को नहीं खोज पा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल कारोबारी की हत्या: नौकर ने बेरहमी से ली जान...50 लाख लूटे; मास्टरमाइंड को नहीं खोज पा रही पुलिस
Sat, 06 Apr 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:22 AM IST
सार
केमिकल कारोबारी के घर पर उसके ही नौकर ने डाका डाला। उसकी हत्या करने के बाद 50 लाख का माल लूट ले गया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी तक घटना का मास्टरमाइंड नौकर हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
कारोबारी दिलीप गुप्ता का फाइल फोटो, साथ हैं पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की विजय नगर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या कर बदमाशों ने 50 लाख की डकैती डाली। 5 दिन बाद भी पुलिस मास्टरमाइंड कासिम और नौकर लोकेश को गिरफ्तार नहीं कर सकी। केवल एक बदमाश को गिरफ्तार कर पीठ थपथपा रही है। उधर, कारोबारी के परिजन दहशत में हैं। उन्हें सुरक्षा तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एक अप्रैल की दोपहर वारदात हुई थी। दिलीप गुप्ता के घर में नौकर लोकेश ग्राहक बनाकर बदमाशों को लाया था। दिलीप की हत्या कर 600 ग्राम सोने और 20 लाख रुपये कैश लूट ले गया। एक बदमाश राजू कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली थीं। वारदात करने 4 बदमाश बुलेट और पल्सर बाइक से आए थे। 2 बदमाश ई रिक्शा में मौजूद थे। पहले अबुल उलाह दरगाह के पास मैदान में इकट्ठा होने के बाद शराब पी थी। बाद में कारोबारी के घर पहुंचे। बाइक वाले बदमाश कारोबारी के घर में घुसे, बाकी दो बाहर से रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के बाद तीन बदमाश बुलेट बाइक पर भागे थे। उनकी बाइक विजय नगर पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित हो गई थी। बदमाश गिर गए थे। मगर, पुलिस नहीं पकड़ सकी थी। एक बदमाश की बाइक की चाबी गिर गई थी। वह अपनी बाइक को सुल्तानगंज पुलिया की तरफ खींचकर ले गया था। उसका सीसीटीवी फुटेज दिखा, इसके बाद वो पकड़ा गया था।
दूसरे राज्य में गई टीम
वारदात में सराय ख्वाजा, शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर पप्पू का भाई कासिम, ताजगंज निवासी लोकेश, मलपुरा को संजू और धनौली का राजू कुशवाहा शामिल थे। राजू पकड़ा गया। बाकी आरोपियों की धरपकड़ होनी है। पुलिस को बीहड़ के साथ राजस्थान और एमपी में उनके छिपे होने की आशंका है। एक टीम को दूसरे राज्य में भेजा गया है।

व्यापारियों में आक्रोश
वारदात के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा का सवाल उठाया था। बदमाश चौकी के सामने से भागे थे। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी। बदमाशों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि काॅलोनी में गश्त बढ़ाई जाए।