{"_id":"5d0251e0bdec226d6c303242","slug":"murder-of-a-saint-in-maant-dead-body-burn-with-petrol-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साधु की गला घोंटकर हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु की गला घोंटकर हत्या, पेट्रोल डालकर जलाया चेहरा
Thu, 13 Jun 2019 07:08 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधु वेशधारी की डिश के केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मांट के राधारानी मंदिर से 500 मीटर पहले सड़क किनारे फेंका गया था। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को पहले कंबल से ढका फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
गुरुवार सुबह नौ बजे थाना मांट के राधारानी मंदिर से पहले सड़क किनारे झाड़ियों में साधु वेशधारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। आसपास की तलाशी में पुलिस को प्लास्टिक बोतल भी मिली, इसमें पेट्रोल था।
मृतक का चेहरा कंबल से ढका हुआ था, जो कि पूरी तरह से जल चुका था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो डिश की केबल से गला घोंटकर साधू वेशधारी की हत्या की गई है और पहचान मिटाने को चेहरे को पेट्रोल डालकर जलाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके गले में कंठीमाला, शरीर पर जनेऊ और सफेद धोती मिली है।

एसएसपी शलभ माथुर भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने मांट पुलिस को खुलासे और मृतक की शनाख्त कराने के निर्देश दिए हैं। साधु वेशधारी की गला घोंटकर हत्याकर शव को फेंके जाने की सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाएं हैं। टीम ने आसपास से जुटाए तथ्यों के बारे में खुलासा नहीं किया है।