{"_id":"5e7f7bbe8ebc3e7738598104","slug":"murder-mainpuri-news-agr43571871","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी किशोरी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर की गई थी किशोरी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया गोविंदपुर निवासी किशोरी ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। लापता होने के पांचवे दिन शुक्रवार को शव एक पेड़ से बंधा मिला। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पूर्व में नामजद पर किशोरी को अगवा कर ले जाने का मामला भी दर्ज करा चुके थे।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की 16 वर्षीय पुत्री माधुरी बीते सोमवार की शाम लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं लग सका तो गांव निवासी विकास कुमार पर अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को माधुरी का शव गांव के पास एक खेत में नाला किनारे मिला था। गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। रस्सी काफी ऊंचाई पर बंधी थी। इसे देख कर लग रहा था कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर मौत होने की बात कही गई है। हत्या करने वाला कौन है पुलिस अब जांच और तलाश में जुट गई है।