फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

शक में पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला

Mon, 26 Sep 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने रविवार को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फेंक दिया।मृत महिला के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज दर्ज कराया है।एटा रोड स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल के पीछे अरहर के खेत में गड्ढे में रविवार की रात रेखा पत्नी ऋषि निवासी सुभाषनगर का शव मिला।

विज्ञापन
murder

विस्तार

सिढ़पुरा (कासगंज)। एक व्यक्ति ने रविवार को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव फेंक दिया। मृत महिला के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल के पीछे अरहर के खेत में गड्ढे में रविवार की रात रेखा पत्नी ऋषि निवासी सुभाषनगर का शव मिला। जानकारी होनेे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बीबीटीएस मूर्ति, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए। मृत महिला के पिता जगदीश निवासी ग्राम दरका नगला सिकंदरपुर वैश्य ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद ऋषि पुत्री के चरित्र पर संदेह करता था और मारपीट करता था। कई बार समझाया भी, पर वह नहीं माना। पुत्री रेखा ने भाई अवनीश को रविवार की दोपहर फोन भी किया था कि उसके साथ मारपीट की गई है और मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पति से पूछताछ की जा रही है। जांच पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी कासगंज।
चार बच्चों के सिर उठा मां का साया
मृतक महिला रेखा के पिता लेखराज ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी ऋषि निवासी सुभाष नगर से 17 फरवरी 2014 को हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। जिसमें तीन पुत्रियां पारुल, सौम्या, पल्लवी एवं एक पुत्र चंदन है। बेटी की मौत से चारों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed