{"_id":"5f9da65e8ebc3e9bb2207aaf","slug":"murder-kasganj-news-agr466164513","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ग्रामीण का हजारा नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता ग्रामीण का हजारा नहर में उतराता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। छह दिन से लापता ग्रामीण का शव नहर में उतराता मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ग्रामीण की मौत आत्महत्या मानकर चल रही है।
ग्रामीणों ने हजारा नहर में एक शव उतराया देखा। इस जानकारी के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करन सिंह (50) पुत्र डाल चंद्र निवासी दौकेली के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उनके घर पर सूचना भेज दी। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर दी।
परिजन उसका शव देखते ही चीत्कार करने लगे। बताया गया कि करन सिंह 25 अक्तूबर से लापता चल रहा था। उसकी गुमशुदगी भी पुलिस में दर्ज कराई गई थी। ढोलना थाना प्रभारी विनोद मिश्र ने बताया कि ग्रामीण के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। संभवत: उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।