{"_id":"5efb6d9c8ebc3e432d369b9f","slug":"murder-kasganj-news-agr4484507191","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज का विरोध करने पर युवक की गोलियों से भून डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौज का विरोध करने पर युवक की गोलियों से भून डाला
विज्ञापन
कासगंज सिढ़पुरा के नगला भिकारी में हत्या का शिकार युवक विनोद का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा(कासगंज)। थाना क्षेत्र के गंाव नगला भिकारी में गाली गलौज का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों ने युवक पर गोलियां बरसा दीं। चार गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता ने 7 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव नगला भिकारी निवासी विनोद कुमार(20) पुत्र रामेश्वर सोमवार देर शाम को सिढ़पुरा से गांव लौट रहा था। गांव के पास ही रास्ते में वीरपाल, ओमकार, पुष्पेंद्र पुत्रगण छत्रपाल, राजकुमार पुत्र वीरपाल, वीरेंद्र पुत्र रामतीर्थ, शिवराज व राजेंद्र पुत्रगण इतवारी लाल शराब पी रहे थे। विनोद को देखते ही वे सभी गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि राजकुमार और वीरपाल ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 7 राउंड फायर किए। इनमें से 4 गोलियां विनोद को लगीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज सुन ग्रामीण और परिजन भी पहुंच गए। वे लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
जानकारी पर एएसपी अभिषेक वर्मा, सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम, सिढ़पुरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनोद के पिता रामेश्वर की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिशें दे रही है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
बचने को भागा, चीखते हुए गिर पड़ा
जैसे ही गोलियों की आवाज और युवक की चीखें सुनाई दीं तो ग्रामीण और परिजन दौड़े। युवक कुछ दूर तक तो चल पाया और फिर पास में ही मक्के के खेत में गिर गया। यहां उसने दर्द से कराहते हुए घटना परिजनों को बताई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर पाए उसने वहीं दम तोड़ दिया।
पिता बोले आरोपी रोज करते हैं गाली गलौज
विनोद के पिता रामेश्वर ने बताया कि आरोपी रोज शराब के नशे में गांव में घूमकर गाली गलौज करते हैं। गांव में उनकी दहशत है। पहले भी वे उनके बेटे के साथ मारपीट कर चुके थे। तब भी बेटे को समझा बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन अब मौका पाकर हत्यारों ने जान ले ली।
- मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव मे पुलिस तैनात है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है- राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सिढ़पुरा।