फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Mathura Village Taroli Crime News

मथुरा में हत्या कर शव तालाब में फेंका, बीती रात से लापता था व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 May 2020 11:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Murder In Mathura Village Taroli Crime News
demo pic
मथुरा के थाना छाता के गांव तरौली में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई और शव को गांव के ही पास तालाब के पास फेंक दिया। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह शव देखा तो गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन


तरौली निवासी गुड्डू (48) मंगलवार रात दस बजे अपने घर खेत से लौटा था। तभी उसके पास एक कॉल आई। उसकी पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके पति फोन पर बातचीत करते करते बाहर चले गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की तरफ गए तो किनारे पर ही गुड्डू का शव पड़ा मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। सिर में चोट के निशान थे। गले पर भी निशान थे, जैसे गला दबाया गया हो। परिजनों का कहना है जब वह घर से गए थे तब उनके पास 40-45 हजार रुपए भी थे, जो नही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल को देखकर आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर छाता पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर छाता रवि त्यागी ने बताया कि गुड्डू की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन  से पूछताछ की जा रही है। परिजन किसी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed