फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Love Affair: Lover Killed Woman Crime News Agra

आगरा: एक लाख रुपये मांगने पर प्रेमिका की हत्या, प्रेमी ने मोबाइल दिलाने को कभी चोरी की थी भैंस

Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
सार

  • एक लाख रुपये मांगने पर की थी हत्या
  • ऑटो में लेकर आया था मलीपुरा

विज्ञापन
Murder In Love Affair: Lover Killed Woman Crime News Agra
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम मलीपुरा में रविवार की शाम शोभानगर, एत्माद्दौला की रहने वाली रितु (41) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही प्रेमी हरदयाल पर है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश में जुटी है। जिसे आरोपी ने फेंक दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मलीपुरा निवासी हरपाल उर्फ छोटे (40) पुत्र सहाब सिंह के शोभानगर, थाना एत्माद्दौला की रितु पुत्री शंकरलाल से करीब 10 साल से प्रेम संबंध थे। हरपाल की पत्नी की मौत करीब पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। रितु ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। हरपाल अपने मकान मलीपुरा में अकेला रहता था। जहां अक्सर रितु आया करती थी। रविवार को भी रितु हरपाल से मिलने आई थी।
विज्ञापन

प्यार, धोखा और आत्महत्या: पत्नी और प्रेमी को बताया मौत का जिम्मेदार, जान देने वाले युवक का वीडियो आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

रितु को वह ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां किसी बात पर उसने रितु के सिर पर किसी वस्तु से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। निवर्तमान प्रधान बब्बू चौहान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में खून से सना हुआ बैट भी मिला। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हरपाल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
 

Murder In Love Affair: Lover Killed Woman Crime News Agra
महिला की हत्या का आरोपी पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
एक लाख रुपये मांगने पर की थी हत्या
हरपाल उर्फ छोटे ने पुलिस को बताया कि रितु अपनी मां सुधा का ऑपरेशन कराने के लिए जयपुर गई थी। जहां अस्पताल में एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। जिसका उसे पता चल गया था। इधर, रितु उससे खर्चे के लिए एक लाख रुपये मांग रही थी। हरपाल उसे 20 हजार रुपये दे रहा था, लेकिन वह एक लाख लेने पर अड़ी थी। इसके लिए उसने उसे छोड़ देने की धमकी भी दी थी। जिस पर तैश में आकर उसने रितु की हत्या कर दी। आरोपी हरपाल चार भाइयों में सबसे छोटा है। बडे़ भाई सुरेश, राजपाल और विजयपाल भी गांव में ही अलग रहते हैं।

ऑटो में लेकर आया था मलीपुरा
पुलिस की पूछताछ में हरपाल ने बताया की रितु उसे मिलने के लिए बार-बार फोन कर रही थी।  इस पर उसने रितु को मुड़ी चौराहा आने के लिए कहा। बाद में हरपाल रितु को ऑटो से मलीपुरा अपने घर लेकर आया था।

प्रेमिका को 20 हजार रुपये देने के लिए चोरी की थी भैंस
हरपाल रितु को खर्च के लिए रुपये दिया करता था। इसी साल तीन जनवरी को रितु ने हरपाल से मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। इसे देने के लिए हरपाल ने गांव में ही परिवार के अमित राठौर की भैंस चोरी कर ली थी। बेचने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि दस दिन पूर्व ही हरपाल जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed