फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Commits Suicide In Love Affair Of Wife Make Video

प्यार, धोखा और आत्महत्या: पत्नी और प्रेमी को बताया मौत का जिम्मेदार, जान देने वाले युवक का वीडियो आया सामने

Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 08 Mar 2021 12:04 AM IST
सार

  • वीडियो में कहा- जी जान से चाहा, लेकिन पत्नी ने कदर नहीं की
  • चाहे तो प्रेमी के साथ रह ले, लेकिन उस जितना प्यार शायद कोई नहीं करेगा

विज्ञापन
Husband Commits Suicide In Love Affair Of Wife Make Video
आत्महत्या करने वाले राजेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के टूंडला थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई और अभद्र व्यवहार के चलते आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने रोते हुए अपना एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआं का है। यहां के निवासी राजेश कुमार (26) की शादी एक वर्ष पूर्व कासगंज के थाना सोरों के गांव लहरा गढ़िया निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई थी। राजेश कुमार गुजरात में मिठाई की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है और वह विगत चार मार्च को ही गांव लौटकर आया था। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में शाम को ही घर से निकल गया था। शनिवार सुबह धीरपुरा के जंगलों में शीशम के पेड़ से उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला था। 
विज्ञापन

महिला दिवस: आगरा की दो बेटियों के हाथों में होगी रोडवेज की स्टेयरिंग, बोलीं- लड़कियां ट्रेन चला सकती हैं तो बस क्यों नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार को उसका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह रोते हुए बता रहा है कि वह आत्महत्या अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उकसाने पर कर रहा है। पत्नी उसके साथ अभद्रता करती है और घरवालों के सामने ही गालियां देकर मरने के लिए कहती है। मुझे मेरी पत्नी द्वारा मारे जाने की साजिश रची जा रही थी। उसे देहरादून बुलाया गया था, लेकिन वह परिजनों के कहने पर गया नहीं। उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं सिर्फ उसकी पत्नी है।

जी जान से चाहा, लेकिन पत्नी ने कदर नहीं की
मरने से पहले राजेश ने कहा कि वह चाहे तो प्रेमी के साथ रह ले, किंतु जितना वह उसे प्यार करता था, शायद कोई नहीं करेगा। वह उसे जी जान से चाहता था। उसके घर छोड़कर चला गया। मगर उसने उसकी कदर नहीं जानी। उसकी हत्या करने की साजिशें रचती रही। वह चाहता है कि जिस तरह वह उसके प्यार में तड़पते हुए आत्महत्या कर रहा है, उसी तरह वह तड़पे। उसे सजा मिले ताकि उसे न्याय मिल सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला, देवेंद्र कुमार का कहना है कि युवक के मरने से पहले बनाई गई वीडियो सामने आयी है। उसमें वह पत्नी से प्रताड़ित होना बताते हुए आत्महत्या करने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed