फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Firozabad: 50 Year Old Man Killed After Dispute

फिरोजाबाद: नशे को लेकर हुआ विवाद, ईंट मारकर व्यक्ति की हत्या से सनसनी, पांच लोगों के खिलाफ तहरीर

Wed, 22 Sep 2021 11:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 11:48 AM IST
सार

फिरोजाबाद के उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Murder In Firozabad: 50 Year Old Man Killed After Dispute
फिरोजाबाद: हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना उत्तर क्षेत्र के टापाखुर्द निवासी युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिवार की महिलाओं ने हाईवे जाम कर एसपी सिटी कार्यालय परिसर पर धरना दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।

विज्ञापन

टापाखुर्द निवासी सुभाष जाटव (45) पुत्र रघुवीर की मंगलवार रात अपने घर पर था। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ लोग उसे तंबाकू खिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए और पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर परिजन पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। जानकारी पर सीओ सिटी हरिमोहन और कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर योगेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सुभाष के भाई विवेक ने गांव के ही पंकज राजपूत, दीपक, राजू, दयाराम और जितेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

अस्पताल के सामने बैठ गईं महिलाएं
इधर, शव का पोस्टमार्टम होते ही युवक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी और जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर बैठ गई। महिलाओं ने करीब आधा घंटे तक हाईवे को जाम रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर हाईवे से हटाया। इसके बाद परिवार की महिलाएं एसपी सिटी कार्यालय में प्रवेश कर गई और धरने पर बैठ गई। एसपी सिटी कार्यालय में महिलाओं द्वारा दिए जा रहे धरने की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज और सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आगरा: जूनियर डॉक्टर सहित एसएन में 18 मरीजों को डेंगू, बरहन में बुखार से किशोर की मौत

पुलिस पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
एसपी सिटी कार्यालय में धरने पर बैठी सुभाष की बहन बेबी सिंह ने आरोप लगाया कि भाई विवेक ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
‘मार दिया उठा ले जाओ’
सुभाष की बहन बेबी देवी का आरोप है कि सुभाष की हत्या करने के बाद आरोपी उसके घर आए थे और परिजनों से बोले सुभाष को मार दिया है। लाश को उठा लाओ। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। 
पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सुभाष पर तीन बेटी और दो बेटे है। वह मजदूरी और खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन भाइयों में सुभाष सबसे बड़ा था। सुभाष के एक भाई दिनेश की करीब एक साल पहले हादसे में मौत हो गई। सुभाष और दिनेश की मौत के बाद अब विवेक अकेला बचा है। 
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को चार टीमें गठित की गई है। करीब छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। - हरिमोहन सिंह सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed