{"_id":"5ba47e7f867a557ffa246507","slug":"murder-accused-shambhunath-raigar-will-contest-loksabha-election-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव लड़ेगा हत्यारोपी शंभूनाथ रैगर, इस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव लड़ेगा हत्यारोपी शंभूनाथ रैगर, इस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी शंभूनाथ रैगर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आगरा लोकसभा सीट से शंभूनाथ रैगर को प्रत्याशी घोषित किया है। यह वही शंभूनाथ है, जिसने राजस्थान के राजसमंद में एक मुस्लिम को बेरहमी से मार डाला था।
आगरा में प्रेसवार्ता कर अमित जानी ने उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। इसमें मथुरा से खुद चुनाव मैदान में उतरने की बात कही। इसके अलावा फिरोजाबाद, नोएडा और अलीगढ़ से भी उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
अमित जानी ने कहा कि आगरा सीट से पार्टी की टिकट पर शंभूनाथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें शंभूनाथ हत्या के मामले में जोधपुर जेल में बंद हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जॉनी ने कहा कि वो मामला लव जेहाद का था।

अमित जॉनी ने बताया कि मथुरा में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना हिंदू रैली करेगी। इसके बाद 18 अक्टूबर को मथुरा में ही धर्म संसद बुलाई है। बता दें कि अमित जानी बसपा सुप्रीमो मायावती की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।
कौन है शंभूनाथ रैगर
शंभूनाथ रैगर राजस्थान के राजसमंद ज़िले का रहने वाला है। उसने 7 दिसंबर, 2017 पश्चिम बंगाल के रहने वाले 48 साल के मजदूर अफराजुल की हत्या की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसका वीडियो भी बनाया। इस हत्याकांड ने पूरे देश झकझोल दिया था।