{"_id":"603143838ebc3ee9276a1cc7","slug":"munsif-court-should-be-made-in-kishni-tehsil-mainpuri-news-agr4814423161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनी तहसील में बनाई जाए मुंसिफ कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनी तहसील में बनाई जाए मुंसिफ कोर्ट
विज्ञापन
मैनपुरी। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने शनिवार को विधानसभा में किशनी तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि न्याय हित में यह जरूरी है। तीन जिलों की सीमा को जोड़ने वाली किशनी तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की जानी चाहिए।
शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष को दिए गए प्रस्ताव में विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा है तहसील किशनी में मुंसिफ कोर्ट नहीं है। तहसील क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्रवाई के लिए मैनुपरी जाना पड़ता है। इसके लिए 40 से 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए किशनी तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना की जाए। किशनी क्षेत्र के लोगों की समस्या का निदान किेया जाए।
किशनी तहसील में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना किए जाने से क्षेत्र के लोगों के धन और समय की बर्बादी भी रुक जाएगी। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने बताया किशनी तहसील कन्नौज, इटावा और औरैया जिले की सीमाओं को जोड़ती है। तहसील का क्षेत्र भी बहुत बड़ा है। किशनी तहसील में मुंसिफ कोर्ट बनने से क्षेत्र के लोगों की बहुत बड़ी समस्या हल हो जाएगी।